Calls के दौरान आ रही ऐसी आवाज? समझ जाइए हो रही रिकॉर्डिंग, बस पकड़ लें ये संकेत, निकल जाएगी सामने वाले की चालाकी!

Updated on 18-Feb-2025

फोन कॉल का इस्तेमाल काफी आम हो चुका है. लेकिन, कई लोग फोन कॉल को रिकॉर्ड भी करते हैं. हालांकि, प्राइवेसी की वजह से कॉल रिकॉर्डिंग की जानकारी सामने वाले को होनी जरूरी है. लेकिन, कई बार चोरी-छिपे थर्ड पार्टी ऐप की मदद से बिना जानकारी के कॉल रिकॉर्ड करने की कोशिश करते हैं. हालांकि, इसके बारे में आप आसानी से पता लगा सकते हैं.

क्या कोई आपकी फोन कॉल रिकॉर्ड कर रहा है? इसका जवाब काफी आसानी से पता चल सकता है. आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना है. नीचे आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप पता कर सकते हैं कि कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा है.

बीप या कंप्यूटर की आवाज पर दें ध्यान

आमतौर पर कॉल रिकॉर्डिंग शुरू करने पर कॉलर को एक सूचना दी जाती है. इसमें बताया जाता है कि कॉल रिकॉर्डिंग शुरू हो गई है और आपकी कॉल को रिकॉर्ड किया जा रहा है. कंप्यूटराइज्ड वॉयस ना मिलने पर बीप की आवाज के जरिए यूजर्स को कॉल रिकॉर्डिंग के लिए अलर्ट किया जाता है. आपको बस इस बीप की आवाज को ध्यान से सुनना है.

यह भी पढ़ें: JioCoin की कितनी है कीमत? जानें आप कैसे कमा सकते हैं पैसे, मुकेश अंबानी का मास्टर प्लान है तैयार!

इन साइन को ना करें अनदेखा

कभी-कभी फोन की स्क्रीन पर एक साइन दिखता है जो बताता है का सामने वाला आपकी कॉल को रिकॉर्ड कर रहा है. यह कई बार एक आइकन के रूप में दिखाई दे सकता है. यह साइन कॉल हिस्ट्री में भी दिख सकता है जो कॉल रिकॉर्डिंग की ओर इशारा करता है.

कई बार कॉल के दौरान आपको हल्की बीप या दूसरी आवाज सुनाई दे सकती है. जो इस बात की ओर इशारा करती है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड की जा रही है. ऐसे में इन आवाज को इग्नोर ना करें. फोन कॉल के दौरान यह भी ध्यान दें कि खास इंटरवल पर कोई स्पेसिफिक आवाज या टोन आ रही है क्या, यह भी कॉल रिकॉर्डिंग का संकेत हो सकते हैं.

थर्ड-पार्टी ऐप्स आ सकते हैं काम

Android और iOS दोनों के लिए कॉल रिकॉर्डिंग डिटेक्शन ऐप उपलब्ध हैं. ये ऐप्स आपको यह जानने में मदद कर सकते हैं कि आपकी कॉल रिकॉर्ड की जा रही है या नहीं. ये ऐप कॉल रिकॉर्डिंग के साइन का एनालिसिस करते हैं और यूजर्स को उस हिसाब से सूचित करते हैं. हालांकि, ये ऐप्स देश-स्पेसिफिक हो सकते हैं कुछ देशों में काम नहीं कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मोबाइल को बार-बार चार्ज करने का झंझट होगा खत्म.. 7500mAh बैटरी के साथ आने वाला है iQOO का फोन, देखें संभावित फीचर्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :