आजकल कई लोग शिकायत करते हैं कि उनका स्मार्टफोन अचानक जल्दी हीट होने लगा है, बैटरी तेजी से ड्रेन हो रही है या चार्जिंग सही तरीके से नहीं हो रही. ज्यादातर लोगों को लगता है कि बैटरी खराब हो गई है, लेकिन कई बार असली वजह खराब चार्जर या केबल होता है.
एक खराब चार्जर धीरे-धीरे आपके स्मार्टफोन की बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है और इसका असर तब दिखता है जब बैटरी बैकअप कम होने लगता है या फोन जरूरत से ज्यादा हीट करने लगता है.
चार्जर चेक करने का सबसे आसान तरीका है उसे छूकर देखना. चार्जिंग के दौरान चार्जर, केबल या फोन का थोड़ा गर्म होना सामान्य माना जाता है, खासकर फास्ट चार्जिंग में. लेकिन अगर 20 से 30 मिनट के अंदर अडैप्टर, केबल या फोन का पिछला हिस्सा जरूरत से ज्यादा गर्म महसूस होने लगे, तो प्रॉब्लम हो सकती है.
Lithium-Ion बैटरी ज्यादा Heat सहन नहीं कर पाती. लगातार ओवरहीटिंग बैटरी की उम्र तेजी से कम कर सकती है. सस्ते या खराब चार्जर कई बार Stable पावर नहीं दे पाते, जिससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.
अगर फोन की चार्जिंग बार-बार शुरू और बंद हो रही है, बैटरी Percentage अचानक ऊपर-नीचे हो रहा है या चार्जिंग Icon Flicker कर रहा है, तो प्रॉब्लम सिर्फ बैटरी नहीं बल्कि चार्जर या केबल भी हो सकता है. अगर चार्जर किसी एक Angle पर ही काम कर रहा है, तो यह भी खराब केबल या Loose Connection का संकेत माना जाता है.
एक आसान तरीका यह भी है कि किसी भरोसेमंद ओरिजिनल चार्जर से फोन चार्ज करके देखें. अगर फोन सामान्य तरीके से चार्ज होने लगे, हीटिंग कम हो जाए या बैटरी ड्रेन कम दिखाई दे, तो समझिए आपका पुराना चार्जर ही प्रॉब्लम पैदा कर रहा था.
अधिकतर स्मार्टफोन में Battery Health देखने का फीचर पहले से मौजूद होता है.
Apple iPhone यूजर्स Settings > Battery > Battery Health & Charging में जाकर बैटरी की स्थिति देख सकते हैं.
वहीं कई Android स्मार्टफोन में भी Battery Diagnostics या Battery Health फीचर मिलता है.
अगर बैटरी तेजी से ड्रेन हो रही है, फोन अचानक बंद हो रहा है या बैटरी बैकअप बहुत कम हो गया है, तो यह Battery Wear का संकेत हो सकता है.
Experts सलाह देते हैं कि बहुत सस्ते चार्जर, Fake Accessories या कटे-फटे केबल इस्तेमाल नहीं करने चाहिए.
Trusted Brand के Certified चार्जर ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं क्योंकि वे पावर को बेहतर तरीके से कंट्रोल करते हैं और Overheating का खतरा कम करते हैं.
इसके अलावा चार्जिंग के दौरान लगातार गेमिंग या Video Streaming करने से भी फोन ज्यादा हीट हो सकता है.
अगर आपका स्मार्टफोन बार-बार हीट हो रहा है, चार्जिंग अनियमित हो गई है या बैटरी तेजी से ड्रेन हो रही है, तो सिर्फ बैटरी बदलवाने से पहले चार्जर जरूर चेक करें. कई बार छोटी सी चार्जर प्रॉब्लम लोगों को महंगे Battery Replacement तक पहुंचा देती है.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात