अब फोटो एडिटिंग किसी भी यूज़र के लिए बेहद सिंपल और दिलचस्प हो गई है, क्योंकि Google ने अपने Gemini ऐप में एक बिल्कुल नया इमेज एडिटिंग मॉडल पेश किया है. अब आप अपनी फोटो को महज़ एक टेक्स्ट कमांड के ज़रिए बदल सकते हैं. फिर चाहे बालों का रंग हो, कपड़े का स्टाइल, बैकग्राउंड या फिर पूरी तस्वीर की क्रिएटिविटी हो, अब सबकुछ मुमकिन है. यहां हम आपको इस फीचर के बारे में डिटेल में बता रहे हैं और साथ ही साथ इस फीचर का एक्सक्लूसिव तौर पर इस्तेमाल करके आपको प्रॉम्प्ट्स और डेमो इमेजेस भी प्रदान कर रहे हैं.
Gemini में आया नया फीचर यह सुनिश्चित करता है कि जब आप किसी व्यक्ति या पालतू की तस्वीर में बदलाव करें, तो उसकी असली पहचान बरकरार रहे. अब बाल, कपड़े, एक्सप्रेशंस जैसी डिटेल्स को बदलना मुश्किल नहीं रहा, हर छोटा-बड़ा बदलाव करते हुए भी फोटो का चेहरा और उस व्यक्ति का ‘लुक’ जस की तस रहता है.
हर बार जब Gemini ऐप से कोई नई या एडिटेड फोटो बनेगी, उसमें एक दिखाई देने वाला डिजिटल वॉटरमार्क और साथ ही एक स्पेशल SynthID वॉटरमार्क लगा होगा. इससे हर किसी को तुरंत पता चलेगा कि यह इमेज AI के ज़रिए बनाई या बदली गई है.
अब, आइए Gemini के इस अपडेटेड फीचर से कुछ प्रॉम्प्ट्स के जरिए आपको स्पेशल और यूनिक इमेजेस बनाकर दिखाते हैं:
प्रॉम्प्ट 1: Reimagine this girl in Disneyland standing with micky mouse.
प्रॉम्प्ट 2: Create this image as the man walking in front of Nasa launch pad with space scientist dress.
प्रॉम्प्ट 3: Reimagine this person in a medevial outfit riding a horse.
इसी तरह आप भी अपनी तस्वीरों को नए तरीके से प्रॉम्प्ट देकर उन्हें बना सकते हैं, एडिट कर सकते हैं, ऑब्जेक्ट्स जोड़ सकते हैं, दो तस्वीरें मर्ज कर सकते हैं और पूरी तरह बदल सकते हैं.