Digit.in

3, 4 या 5.. अभी फ्रिज को कितने टेम्परेचर पर चलाना है सही? अगर जान लिया सही तरीका तो बिजली बिल में होगी भारी कटौती

3, 4 या 5.. अभी फ्रिज को कितने टेम्परेचर पर चलाना है सही? अगर जान लिया सही तरीका तो बिजली बिल में होगी भारी कटौती

खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए Refrigerators किसी चमत्कार से कम नहीं हैं. सीजन के हिसाब से सही टेम्परेचर सेट करने पर खाना कई दिनों या हफ्तों तक फ्रेश बना रहता है. अक्टूबर का महीना चल रहा है और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है. जैसे-जैसे तापमान गिरता है, लोग अक्सर अपने एसी बंद कर देते हैं या फ्रिज का इस्तेमाल कम कर देते हैं.

फ्रिज बंद कर देना सही है?

कई लोग ठंड के मौसम में फ्रिज का पानी पीना भी बंद कर देते हैं और कम समय के लिए ही फ्रिज ऑन रखते हैं. लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. दरअसल, सर्दियों में भी फ्रिज को लिमिटेड टेम्परेचर पर चलाना सही रहता है. आइए आपको इस समय फ्रिज का सही टेम्परेचर बताते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले ध्यान रखें कि फ्रिज को बार-बार ऑन-ऑफ न करें. इसकी जगह इसे लो टेम्परेचर पर सेट कर दें, जिससे खाने की फ्रेशनेस बनी रहे और बिजली की खपत भी कम हो. अगर आप बर्फ जमाना या ठंडा पानी रखना बंद कर चुके हैं, तो फ्रिज का टेम्परेचर लो पर कर दें, क्योंकि आइस फ्रीज़िंग और कोल्ड वाटर स्टोरेज के लिए मीडियम से हाई टेम्परेचर की जरूरत होती है. कई फ्रिज में सीजन के हिसाब से टेम्परेचर सेटिंग का ऑप्शन भी दिया जाता है, जैसे समर और विंटर मोड.

सर्दियों में दूध, सब्जियां, फल और पका हुआ खाना रखने के लिए लो टेम्परेचर काफी है. इस तरह की सेटिंग से न केवल बिजली की खपत घटेगी बल्कि आपके बिजली बिल पर भी असर पड़ेगा. ध्यान रहे कि फ्रिज का टेम्परेचर सर्दियों में बहुत ज्यादा हाई या बहुत ज्यादा लो पर न रखें. ऐसे समय में फ्रिज का टेम्परेचर 2 डिग्री से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सही माना जाता है.

फ्रिज का टेम्परेचर उसकी क्षमता यानी लीटर, वॉट और साइज के हिसाब से भी एडजस्ट करना चाहिए. इसके लिए चाहें तो किसी एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं. इस टेम्परेचर पर रखे खाने-पीने की चीजें खराब नहीं होंगी और लंबे समय तक फ्रेश रहेंगी. साथ ही बिजली की खपत भी घटेगी. याद रखें कि सर्दियों में फ्रिज को पूरी तरह बंद कर देना सही ऑप्शन नहीं है, क्योंकि इससे चीजें जल्दी खराब हो सकती हैं. बेहतर यही है कि इसे लो टेम्परेचर पर सेट कर इस्तेमाल करते रहें.

इन आसान टिप्स और ट्रिक्स को अपनाकर आप न सिर्फ खाने को लंबे समय तक सुरक्षित रख पाएंगे बल्कि अपनी बिजली का बिल भी कम कर सकेंगे.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile