दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. ऐसे में किराए के घरों में रहने वाले लोगों के लिए गर्मी से राहत पाना आसान नहीं रह गया है.
पहले लोग सीधे Split AC लगवा लेते थे, लेकिन अब किराए के फ्लैट्स में AC लगवाना काफी झंझट भरा हो गया है. मकान मालिक की परमिशन, दीवारों में ड्रिलिंग, इंस्टॉलेशन खर्च, बार-बार घर बदलना और दोबारा इंस्टॉलेशन खर्च जैसी समस्याओं की वजह से अब Portable AC तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.
Portable AC को अब लोग आसान “प्लग-एंड-प्ले” कूलिंग सॉल्यूशन के तौर पर देख रहे हैं. Split AC की तरह इसमें परमानेंट इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं पड़ती. ज्यादातर Portable AC सिर्फ पावर सॉकेट और खिड़की के जरिए गर्म हवा बाहर निकालने वाले सेटअप के साथ काम करने लगते हैं. यही वजह है कि PG, स्टूडियो अपार्टमेंट, छोटे फ्लैट और अस्थायी घरों में रहने वाले लोग इसे तेजी से पसंद कर रहे हैं.
दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे शहरों में किराए के घरों में Split AC लगवाना कई लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है. AC खरीदने के अलावा इंस्टॉलेशन चार्ज, कॉपर पाइप, आउटडोर यूनिट स्टैंड और टेक्नीशियन खर्च अलग से जेब पर बोझ डालते हैं.
कई अपार्टमेंट्स में दीवारों में ड्रिलिंग के लिए मकान मालिक या सोसायटी की परमिशन भी लेनी पड़ती है. सबसे बड़ी परेशानी घर बदलने के समय होती है, क्योंकि हर बार AC हटाने, गैस भरवाने और दोबारा इंस्टॉल करवाने पर हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं.
Portable AC का सबसे बड़ा फायदा इसकी आसानी से इधर-उधर ले जाने वाली सुविधा मानी जाती है. इनमें पहिए लगे होते हैं, जिससे लोग इन्हें आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जा सकते हैं. कई लोग दिन में होम ऑफिस में और रात में बेडरूम में Portable AC इस्तेमाल कर रहे हैं.
इसके अलावा नए हाई-राइज अपार्टमेंट्स में Window AC लगाने की जगह भी नहीं होती, ऐसे में Portable AC ज्यादा उपयोगी विकल्प बनकर सामने आ रहा है.
भारत में अब घरेलू उपकरण किराए पर देने वाली कंपनियां भी तेजी से बढ़ रही हैं. कई युवा प्रोफेशनल्स अब AC खरीदने के बजाय महीने के किराए वाले प्लान चुन रहे हैं. Portable AC अब कम समय वाले किराए के प्लान्स पर भी उपलब्ध हैं, जिनमें कई बार मेंटेनेंस और सर्विसिंग भी शामिल रहती है. इससे लोगों को एक साथ बड़ा पैसा खर्च नहीं करना पड़ता.
कूलिंग क्षमता के मामले में Split AC अब भी ज्यादा ताकतवर माने जाते हैं. हालांकि आसानी, कम झंझट और इंस्टॉलेशन की सुविधा की वजह से Portable AC किराएदारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. छोटे कमरे, अस्थायी रहने की जगह और बार-बार घर बदलने वाले लोगों के लिए Portable AC अब काफी बेहतर विकल्प माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात