आज ज्यादातर लोग Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स के जरिए UPI पेमेंट करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल डाटा या Wi-Fi न होने पर भी UPI से पैसे भेजे जा सकते हैं? खराब नेटवर्क, इमरजेंसी या दूरदराज के इलाकों में यह सुविधा काफी काम आ सकती है. National Payments Corporation of India (NPCI) यूजर्स को *99# सेवा के जरिए ऑफलाइन UPI इस्तेमाल करने की सुविधा देता है. यह सुविधा फीचर फोन और स्मार्टफोन दोनों पर काम करती है.
ऑफलाइन UPI सेवा का उपयोग करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए. साथ ही आपके नंबर पर UPI सेवा एक्टिव होनी चाहिए और फोन में कॉल तथा SMS नेटवर्क उपलब्ध होना जरूरी है.
सबसे पहले अपने बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर से *99# डायल करें. यह सेवा भारत के ज्यादातर बैंकों के साथ काम करती है. डायल करने के बाद आपकी स्क्रीन पर कई बैंकिंग विकल्प दिखाई देंगे.
स्क्रीन पर Send Money, Request Money, Check Balance और My Profile जैसे विकल्प दिखाई देंगे. इनमें से Send Money का विकल्प चुनना होगा. इसके लिए संबंधित नंबर दर्ज करना होगा.
अब आपको यह चुनना होगा कि पैसे किस माध्यम से भेजने हैं. आप UPI ID, मोबाइल नंबर या बैंक खाता और IFSC कोड के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन लें. प्राप्तकर्ता की जानकारी और राशि दर्ज करें अब सामने वाले व्यक्ति की जानकारी दर्ज करें.
अगर मोबाइल नंबर के जरिए पैसे भेज रहे हैं तो नंबर डालें. अगर UPI ID या बैंक खाता चुना है तो उसकी जानकारी भरें. इसके बाद जितनी राशि भेजनी है वह दर्ज करें. कुछ बैंक ट्रांजैक्शन के साथ छोटा मैसेज या रिमार्क जोड़ने का विकल्प भी देते हैं.
अंतिम चरण में अपना UPI PIN दर्ज करें. PIN दर्ज करने के बाद ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा. सफल भुगतान होने पर स्क्रीन पर कन्फर्मेशन दिखाई देगा और SMS भी प्राप्त होगा.
अगर कभी मोबाइल डाटा खत्म हो जाए, नेटवर्क कमजोर हो या आप ऐसे इलाके में हों जहां इंटरनेट उपलब्ध न हो, तब *99# सेवा के जरिए आसानी से UPI पेमेंट किया जा सकता है. यही वजह है कि यह सुविधा आज भी लाखों लोगों के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात