Unique Identification Authority of India यानी UIDAI ने घोषणा की है कि पुराना mAadhaar ऐप जल्द बंद कर दिया जाएगा. यह बदलाव स्मार्टफोन पर Aadhaar सेवाओं के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल सकता है. सरकार अब नए Aadhaar ऐप के जरिए ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करना चाहती है.
UIDAI ने X पर पोस्ट शेयर करके यूजर्स से नए Aadhaar ऐप पर शिफ्ट होने की अपील की है. पोस्ट में कहा गया है कि नया ऐप तेज एक्सेस, बेहतर फीचर्स और ज्यादा सुविधाजनक अनुभव देगा.
नया Aadhaar ऐप केवल पुराने mAadhaar ऐप का नया रूप नहीं है. यह Aadhaar वेरिफिकेशन और पहचान साझा करने का तरीका भी बदल देता है. पुराने ऐप में वेरिफिकेशन के दौरान कई बार पूरी Aadhaar जानकारी दिखाई देती थी. लेकिन नया ऐप “Selective Sharing” पर फोकस करता है. यानि अब यूजर सिर्फ वही जानकारी साझा कर सकेगा जिसकी जरूरत होगी.
नए ऐप का सबसे बड़ा फीचर QR आधारित Aadhaar Sharing है. इससे होटल, अस्पताल, सरकारी दफ्तर और अन्य जगहों पर पहचान सत्यापन आसान होगा. यूजर्स को अब पूरा Aadhaar नंबर दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. QR कोड स्कैन करके सिर्फ जरूरी जानकारी साझा की जा सकेगी.
नए ऐप में यूजर्स अपने Fingerprint, Face और Iris डेटा को सीधे ऐप से लॉक या मैनेज कर सकेंगे. सरकार का मानना है कि इससे अनधिकृत एक्सेस का खतरा कम होगा, खासकर साझा या सार्वजनिक डिवाइस पर.
सबसे पहले Play Store या App Store से आधिकारिक Aadhaar ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें.
अब Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें. कुछ यूजर्स को Face Authentication भी करना पड़ सकता है. इसके बाद PIN सेट करें या Biometric Unlock चालू करें. फिर Aadhaar नंबर जोड़कर एक और OTP वेरिफिकेशन पूरा करना होगा. यह पूरा Multi-Step सिस्टम यूजर की पहचान को कई स्तरों पर जांचने के लिए बनाया गया है.
UIDAI ने ऑनलाइन Aadhaar डॉक्यूमेंट अपडेट की मुफ्त सुविधा भी बढ़ा दी है. अब myAadhaar पोर्टल पर पहचान और पता दस्तावेज मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा 14 जून 2027 तक उपलब्ध रहेगी. पहले यह सुविधा सिर्फ 15 जून 2026 तक मुफ्त रहने वाली थी.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात