Digit.in
  • न्यूज
  • टॉप 10
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • मोबाइल
    • सर्वश्रेष्ठ
      • तोडू हैं 30 हजार रुपये की कीमत में आने वाले ये फोन, 5G की सुपरफास्ट स्पीड है इनकी ताकत
      • भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फ़ोन की लिस्ट
      • 15 हजार रुपये की कीमत वाले इन फोन्स ने लूट रखी गई महफ़िल, इनके फीचर ही इन्हें बनाते हैं खासम खास
      • भारत में मिलने वाले 6,000 रुपए के बजट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन
      • भारत में 5000 रुपये की कीमत वाले सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
    • न्यूज
      • Vivo बहुत जल्द भारत में उतारेगा Vivo V27 का 4G वर्जन, इस खूबसूरत डिजाइन के साथ मरेगा धमाकेदार एंट्री
      • Oppo 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा Reno 10 लाइनअप, 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
      • Tecno Camon 20 Premier 5G: कल लॉन्च होने जा रहा Tecno का 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला ये धमाका फोन, पहले ही जानें कीमत
      • Oppo Reno 10 series: भारत में आ रहे Oppo के तीन धाकड़ स्मार्टफोंस
  • लैपटॉप
    • सर्वश्रेष्ठ
      • भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में 50000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप वो भी 25000 रुपये के अंदर
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप्स 30000 रुपये के अंदर
    • न्यूज
      • WWDC 2023: लंबे इंतज़ार के बाद Apple ने इन प्रॉडक्ट्स से उठाया पर्दा, देखें अब तक के अपडेट्स
      • एचपी पवेलियन एयरो 13: पावरफुल एएमडी 7000 प्रोसेसर के साथ अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
      • Primebook 4G इस दिन हो रहा लॉन्च, फ्लिपकार्ट सेल में मिलेंगे ये धांसू लॉन्च ऑफर
      • Samsung Galaxy Book3 Series की सेल हुई शुरू, पा सकते हैं 8000 रुपये तक का कैशबैक
Home » Feature Story » General » Google पर गलती से भी सर्च न करें ये 7 चीजें.. रातों रात घर से उठा ले जाएगी पुलिस, देखें सम्पूर्ण डिटेल्स

Google पर गलती से भी सर्च न करें ये 7 चीजें.. रातों रात घर से उठा ले जाएगी पुलिस, देखें सम्पूर्ण डिटेल्स

By Ashwani Kumar | Updated on 18-Dec-2025
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
Google पर गलती से भी सर्च न करें ये 7 चीजें.. रातों रात घर से उठा ले जाएगी पुलिस, देखें सम्पूर्ण डिटेल्स
Ashwani Kumar Ashwani Kumar
18-Dec-2025

आज के समय में गूगल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, लेकिन यह सुविधा कई बार बड़ी मुसीबत भी खड़ी कर सकती है। कई लोग बिना सोचे-समझे हर तरह की जानकारी गूगल पर सर्च कर लेते हैं, जबकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में सर्च करना न सिर्फ खतरनाक है बल्कि कानूनी पचड़ों में भी फंसा सकता है। कुछ सर्च आपको स्कैमर्स, वायरस या ट्रैकर वाली वेबसाइट्स तक ले जाती हैं, तो कुछ सीधे कानून की नजर में आपको संदिग्ध बना देती हैं। कई मामलों में पुलिस तक जांच शुरू कर देती है, इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है कि इंटरनेट इस्तेमाल करते समय कौन-सी चीजें बिल्कुल सर्च नहीं करनी चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या सर्च करना हो सकता है खतरनाक!

सबसे पहले तो किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़ी सर्च खतरनाक हो सकती है। हथियार बनाने की जानकारी, ड्रग्स तैयार करने के तरीके, फर्जी दस्तावेज बनाना, हैकिंग टूल्स खोजने जैसी सर्च न सिर्फ गलत वेबसाइट्स तक ले जाती हैं बल्कि कई देशों में ऐसी क्वेरीज़ को ट्रैक किया जाता है। यदि बार-बार इस तरह की खोज की जाए तो यह आपको पुलिस के रडार पर भी ले जा सकती है।

फ्री के पचड़े में भी न पड़ें

इसके अलावा, फिल्में या सॉफ्टवेयर फ्री डाउनलोड करने जैसी सर्च भी बड़े खतरे का कारण बनती हैं। ‘फ्री मूवी डाउनलोड, ‘क्रैक वर्ज़न’, ‘MOD APK’ जैसी वेबसाइट्स अक्सर वायरस, मालवेयर, स्पायवेयर और ट्रोजन से भरी होती हैं। यूज़र को लगता है कि वह कुछ फ्री में मिल रहा है, लेकिन बदले में उनके फोन और कंप्यूटर का डेटा चुरा लिया जाता है, जिसका इस्तेमाल बैंक फ्रॉड तक में हो सकता है।

अपनी पर्सनल डिटेल्स को भी कभी सर्च न करें

अपनी ही निजी जानकारी गूगल पर सर्च करना भी गलती है। कई लोग आधार नंबर, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड जैसी चीजें गूगल में डालकर किसी जानकारी की पुष्टि करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे आपकी पहचान चोरी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। डिजिटल फ्रॉड में सबसे आसान काम तब हो जाता है जब यूज़र खुद अपनी निजी जानकारी उजागर कर दें।

ये वाली आदत भी हो सकती है जानलेवा

इसी तरह, बीमारी के लक्षण गूगल पर सर्च करके खुद से दवा चलाना आजकल आम हो गया है, लेकिन यह आदत खतरनाक साबित हो सकती है। इंटरनेट पर मौजूद आधी-अधूरी मेडिकल जानकारी गलत दिशा में ले जा सकती है और इलाज की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।

पैसे कमाने के चक्कर में जेल न चले जाना?

पैसे जल्दी कमाने वाली स्कीमें भी गूगल पर अक्सर नजर आती हैं। एक दिन में पैसा डबल, गारंटीड रिटर्न जैसी सर्च आपको फर्जी निवेश योजनाओं तक ले जाती हैं। ये स्कैमर्स बेहद प्रोफेशनल दिखाई देते हैं, लेकिन अंत में पूरे पैसे लेकर गायब हो जाते हैं।

तंत्र मंत्र भी सर्च न करें

तंत्र-मंत्र, चमत्कारी इलाज और अंधविश्वास से भरी खोजें भी कई तरह के झांसे की तरफ ले जाती हैं। ऑनलाइन ऐसे लोग एक्टिव हैं जो अपने जादुई इलाज वाली बातों के जरिए लोगों का पैसा और मानसिक शांति दोनों छीन लेते हैं।

किसी भी अनजान और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें

सबसे बड़ा खतरा है अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना। इंटरनेट पर आजकल ऐसे लिंक हर जगह दिखाई देते हैं, मैसेज, ईमेल, सोशल मीडिया, यहां तक कि गूगल सर्च में भी। एक क्लिक आपके डिवाइस को हैक करने के लिए काफी है, और फोटोज़ से लेकर बैंकिंग डेटा तक, सबकुछ चोरी किया जा सकता है।

इंटरनेट दुनिया जितनी आसान लगती है, उतनी ही खतरनाक भी है। सावधान रहकर सर्च करना, भरोसेमंद वेबसाइट्स का इस्तेमाल करना और समझदारी से क्लिक करना ही सुरक्षित रहने का तरीका है।

यह भी पढ़ें: Christmas Day पर खाली न हो जाए बैंक अकाउंट! अभी नोट कर लें साइबर फ्रॉड से कैसे करना है बचाव

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Latest Article
WhatsApp के बाद Telegram और Signal को भी सरकार का नोटिस, Username फीचर पर बढ़ी सख्ती! WhatsApp के बाद Telegram और Signal को भी सरकार का नोटिस, Username फीचर पर बढ़ी सख्ती!
सरकार की बड़ी चेतावनी! Cyber Crime Portal के नाम पर चल रही फर्जी वेबसाइटें, ऐसे हो रही है ठगी सरकार की बड़ी चेतावनी! Cyber Crime Portal के नाम पर चल रही फर्जी वेबसाइटें, ऐसे हो रही है ठगी
खतरे में लाखों iPhone, iPad, Mac! भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, फटाफट कर लें ये काम खतरे में लाखों iPhone, iPad, Mac! भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, फटाफट कर लें ये काम
नई करतूतों-साजिशों के साथ लौटेंगे Baba Nirala.. Aashram Season 4 में कुछ ऐसा होगा बॉबी देओल का अंदाज नई करतूतों-साजिशों के साथ लौटेंगे Baba Nirala.. Aashram Season 4 में कुछ ऐसा होगा बॉबी देओल का अंदाज
लूट लो! आधी से भी कम कीमत में बिक रहा TCL का ये LED Smart TV, यहां मिल रही सुनहरी डील लूट लो! आधी से भी कम कीमत में बिक रहा TCL का ये LED Smart TV, यहां मिल रही सुनहरी डील
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Oppo Reno 16c
  • Oppo Reno 16
  • OnePlus N6
  • Redmi Turbo 5
  • Motorola Razr Fold
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo