Mahakumbh Traffic: प्रयागराज तक पहुंचने में आएगा काम Google Maps, जान लीजिए ये छोटी-सी ट्रिक, जाम में नहीं फंसे रहेंगे घंटों!

Updated on 11-Feb-2025

Mahakumbh Traffic: प्रयागराज (इलाहाबाद) में Mahakumbh मेला होने की वजह से देशभर से लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. श्रद्धालुओं महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करना चाहते हैं. जिसकी वजह से प्रयागराज में बहुत लंबा जाम लगा गया है. खासतौर पर प्रयागराज से सटे इलाके जैसे वाराणसी, जबलपुर, कटनी, रीवा जैसे रास्ते में भी भारी ट्रैफिक जाम हो गया है.

कई रिपोर्ट में कहा गया है कि महाकुंभ की वजह सैकड़ों किलोमीटर का लंबा जाम लगा है. इसे शहर के इतिहास के सबसे लंबे जाम में से एक बताया जा रहा है. अगर आप भी महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाना चाहते हैं तो काफी ज्यादा संभावना है कि आप इस जाम में फंस सकते हैं.

जाम में फंसने से बच सकते हैं

इस वजह से महाकुंभ जाने से पहले ट्रैफिक की स्थिति को जरूर चेक कर लें. इसमें आपके काम आएगा Google Maps. Google Maps रीयल-टाइम अपडेट और वैकल्पिक रूट प्रदान करके आपको लंबी ट्रैफिक कतारों में फंसने से बचने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: लाना था कम कीमत वाला Voice-SMS ओनली प्लान..Jio, Airtel और Vi ने तो कर दिया ‘बड़ा खेल’, TRAI का आदेश भी नहीं आया काम!

आपको बता दें कि Google Maps Android और iOS दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है. एंड्रॉयड में यह प्री-इंस्टॉल होता है. यह आपको रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट देगा. इससे आप भीड़भाड़ की बारे में जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा यह आपको फास्ट रूट खोजने और ट्रैवल में लगने वाला टाइम का अनुमान लगाने में भी मदद करेगा.

कलर कोड आएगा काम

सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति बताने के लिए Google Maps में कलर-कोड का इस्तेमाल किया जाता है. लाल कलर भारी ट्रैफिक को दिखाता है जबकि हरा मतलब ट्रैफिक नहीं है. ऑरेंज लाइन मॉडरेट ट्रैफिक को दिखाता है. सबसे पहले गूगल मैप्स ओपन करें. इसके बाद जहां से जहां तक की यात्रा आप करना चाहते हैं वह दर्ज करें.

इसके बाद आपको रूट दिखाया जाएगा. कलर कोड के अनुसार, आप समझ सकते हैं कि आपके रूट में ट्रैफिक की क्या स्थिति है. यदि रूट पर रेड कलर दिख रहा है तो आप यात्रा के लिए ऑप्शनल रूट पर स्विच करें. इसके अलावा आप रोड डायवर्जन, सड़क बंद और महाकुंभ तक पहुँचने में लगने वाला अनुमानित समय का भी पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको Google Maps में स्क्वायर ट्रैफिक आइकन पर टैप करना होगा. फिर आप सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है बड़ा एस्टेरॉयड, टकराने की संभावना हुई दोगुनी, मचा सकता है भारी तबाही

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :