Apple MacBook Neo लेने का शानदार मौका, Amazon सेल में भरभरा कर गिरा दाम, अब बस इतने रुपये में उपलब्ध

HIGHLIGHTS

MacBook Neo पर 11,910 रुपये छूट

कीमत घटकर 57,990 रुपये तक

Amazon सेल में बड़ा मौका

Amazon Great Summer Sale 2026 के दौरान लैपटॉप सेगमेंट में एक बड़ी डील सामने आई है. Apple MacBook Neo पर भारी छूट मिल रही है, जिससे यह पहले से काफी सस्ता हो गया है. अगर आप नया MacBook लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है.

MacBook Neo पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Amazon पर MacBook Neo के 256GB वैरिएंट की कीमत 69,900 रुपये से घटकर 61,990 रुपये हो गई है. वहीं 512GB वेरिएंट पर भी करीब 10,000 रुपये तक की कटौती देखने को मिल रही है.

इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड यूजर्स को 4,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इस लैपटॉप की प्रभावी कीमत घटकर 57,990 रुपये तक पहुंच जाती है. कुल मिलाकर इस डील में 11,910 रुपये तक की बचत हो रही है. यह ऑफर 8 मई से शुरू हुई सेल के दौरान उपलब्ध है और माना जा रहा है कि यह 13 मई तक जारी रह सकती है.

अभी सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.

भारत में खास है ऑफर

MacBook Neo Apple का एक किफायती लैपटॉप माना जा रहा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और रोजमर्रा के काम के लिए डिजाइन किया गया है. हालांकि, Windows लैपटॉप इस प्राइस में ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर देते हैं. लेकिन MacBook की खासियत इसकी लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट, मजबूत बैटरी लाइफ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस है. यह लैपटॉप उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बनता है जो Apple इकोसिस्टम में एंट्री करना चाहते हैं.

अभी सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.

MacBook Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

MacBook Neo में 13 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2408×1506 रिजॉल्यूशन और 500 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. यह लैपटॉप A18 Pro चिपसेट पर चलता है, जिसमें 6-कोर CPU और 5-कोर GPU दिया गया है. इसके साथ 8GB RAM और 256GB या 512GB SSD स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

बैटरी की बात करें तो Apple के अनुसार यह 16 घंटे तक चल सकती है और इसे USB-C से चार्ज किया जा सकता है. इसमें 1080p वेबकैम, ड्यूल स्पीकर, ड्यूल माइक्रोफोन, Magic Keyboard और बड़ा ट्रैकपैड दिया गया है. डिजाइन हल्का है और यह Silver, Blush, Citrus और Indigo कलर में आता है.

किसके लिए सही है यह लैपटॉप

अगर आप स्टूडेंट हैं, ऑफिस वर्क करते हैं या रोजमर्रा के काम के लिए भरोसेमंद लैपटॉप चाहते हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए सही हो सकता है. यह भारी गेमिंग या हाई-एंड एडिटिंग के लिए नहीं है, लेकिन बेसिक और मिड लेवल काम के लिए अच्छा विकल्प है.

नोट: इस आर्टिकल में एफिलिएट्स लिंक्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :