Railway New Tatkal ticket booking rules from 1 July how to link aadhaar card with IRCTC
Tatkal Rule Change: यदि आप भारतीय रेलवे से टिकट बुक करते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. आपको पता होगा कि 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए IRCTC अकाउंट में आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. रेलवे ने यह कदम टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया है.
अगर आपके पास भी IRCTC अकाउंट है तो आपको उसे आधार से लिंक कर लेना चाहिए. अगर आपको पता करना है कि आपका अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं तो उसका भी पता लगाया जा सकता है. इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे. यहां पर आपको इसके बारे में डिटेल्स में बताने जा रहे हैं.
भारतीय रेलवे के मुताबिक, बोट और स्क्रिप्ट के जरिए टिकट बुक करने वाले दलालों पर रोक लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. IRCTC के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में लगभग 2 करोड़ फर्जी या संदिग्ध आईडी को बंद किया गया है. इनमें से अधिकतर आईडी बिना आधार लिंक के थीं.
यह प्रोसेस बेहद सरल है. आप IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप दोनों माध्यम से आधार लिंक कर सकते हैं. सबसे पहले www.irctc.co.in वेबसाइट पर जाएं या IRCTC ऐप खोलें. इसके बाद अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करें. फिर “My Account” सेक्शन में जाएं और “Aadhaar KYC” या “Authenticate User” ऑप्शन चुनें.
यहां अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और “I Agree” पर क्लिक करें. इसके बाद “Send OTP” पर क्लिक करें. OTP आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा. OTP डालकर “Submit” करें. सफल लिंकिंग के बाद आपके IRCTC प्रोफाइल पर “Aadhaar Verified” का स्टेटस दिखेगा. यदि आपके नाम या जन्मतिथि में अंतर है (IRCTC और आधार में), तो या तो प्रोफाइल अपडेट करें या नया अकाउंट बनाएं.
कई बार लिंक प्रक्रिया अधूरी रह जाती है. इस वजह से स्टेटस चेक करने के लिए IRCTC वेबसाइट पर लॉगिन करें. फिर “My Account” सेक्शन में जाएं और “Check Aadhaar Verification Status” पर क्लिक करें. यहां पर “Verified” या “Not Verified” लिखा मिलेगा. यदि “Not Verified” दिखता है, तो दोबारा OTP प्रक्रिया पूरी करें या जरूरी सुधार करें.
रेलवे ने एजेंटों के लिए भी नई पाबंदियां लागू की हैं. अब कोई भी एजेंट AC कोच के टिकट सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और Non-AC कोच के टिकट 11:00 से 11:30 बजे तक बुक नहीं कर पाएगा. इसका उद्देश्य आम यात्रियों को पहले बुकिंग का मौका देना है.
1 जुलाई 2025 से आधार लिंकिंग अनिवार्य हो जाएगी. इसके बाद तत्काल टिकट बुकिंग बंद हो जाएगी अगर आधार लिंक नहीं है. IRCTC अकाउंट को बैन या सस्पेंड भी किया जा सकता है. इसलिए यदि आपने अब तक आधार लिंक नहीं किया है, तो आज ही IRCTC अकाउंट में आधार नंबर अपडेट करें.
यह भी पढ़ें: IRCTC का धड़ाधड़ एक्शन, बंद हो रहे कई अकाउंट, फटाफट करें ये काम वर्ना बुक नहीं कर पाएंगे टिकट!