IND vs ENG 3rd ODI FREE Live Streaming: फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड तीसरा ODI मैच, JioCinema नहीं इस ऐप पर होगा लाइव स्ट्रीम

Updated on 12-Feb-2025

IND vs ENG 3rd ODI FREE Live Streaming: भारत और इंग्लैंड फिर से आमने-सामने होने वाला है. इन दोनों टीम के बीच आज यानी 12 फरवरी को वनडे मैच खेला जाएगा. India vs England का तीसरा और आखिरी ODI मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इस मैच को आप फ्री में लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं.

आप इस मैच को फ्री में लाइव स्ट्रीम करके मोबाइल, लैपटॉप या दूसरे डिवाइस में देख सकते हैं. इसका तरीका आपको बताने वाले हैं. लेकिन, उससे पहले आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे है.

तीसरा ODI मैच भी जीतकर इस सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने के नियत से उतरेगी. पिछला मैच भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था. इस मैच को जीतकर इंग्लैंड टीम अपनी लाज बचाना चाहेगी. लेकिन, इसको करने में उसे कामयाबी ना मिले ऐसी उम्मीद भारतीय टीम के फैन्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लाना था कम कीमत वाला Voice-SMS ओनली प्लान..Jio, Airtel और Vi ने तो कर दिया ‘बड़ा खेल’, TRAI का आदेश भी नहीं आया काम!

सब्सक्रिप्शन की नहीं होगी जरूरत

India vs England आज आमने-सामने होगी तो रोमांच भी काफी ज्यादा होगा. ऐसे में इस मैच का हर एक एक्शन जबरदस्त होने वाला है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड को मात देने के लिए तैयार है. आपको इस क्रिकेट मैच को लाइव देखने के लिए किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी.

India vs England 3rd ODI मैच आज यानी 12 फरवरी को को दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच के लिए टॉस का सिक्का 1 बजे उछाला जाएगा. इस मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर किया जाएगा. आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क के साथ इस मैच को देख सकते हैं.

Hotstar पर कर लें लॉगिन

जबकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है. मैच को लाइव देखने के लिए आपको Disney+ Hotstar ऐप या वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा. फिर आप मैच के हर बॉल के एक्शन का आनंद अपने मोबाइल पर ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है बड़ा एस्टेरॉयड, टकराने की संभावना हुई दोगुनी, मचा सकता है भारी तबाही

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :