चेक करना चाहते हैं फ्रेंड या फैमली की लाइव लोकेशन? ये है तरीका, रियल टाइम में मिलेगा अपडेट, हर एक मूव की होगी जानकारी

HIGHLIGHTS

लाइव लोकेशन शेयर करना आसान

WhatsApp और Maps से सुरक्षा बढ़ाएं

परिवार को रखें हर समय अपडेट

अकेले बाहर निकलते समय परिवार की चिंता होना आम बात है, खासकर जब आप देर रात सफर कर रहे हों या किसी अनजान जगह पर जा रहे हों. ऐसे में अपनी लाइव लोकेशन शेयर करना एक आसान और असरदार तरीका है. इससे आपके परिवार को आपकी लोकेशन की जानकारी मिलती रहती है और उनकी चिंता कम हो जाती है.

आज के समय में WhatsApp और Google Maps जैसे ऐप्स इस काम को बेहद आसान बना देते हैं. अगर आप भी अक्सर यात्रा करते हैं या कॉल मिस कर देते हैं तो यह फीचर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. आइए आपको लाइव लोकेशन शेयर करने का पूरा तरीका बताते हैं.

लाइव लोकेशन शेयर करना क्यों जरूरी?

लाइव लोकेशन शेयर करने से आपके परिवार को यह पता रहता है कि आप कहां हैं और किस दिशा में जा रहे हैं. यह फीचर खासतौर पर तब काम आता है जब नेटवर्क कमजोर हो, रास्ता नया हो या आप देर रात घर लौट रहे हों. यह न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाता है बल्कि इमरजेंसी स्थिति में मदद भी करता है.

WhatsApp से ऐसे शेयर करें लाइव लोकेशन

  • WhatsApp ऐप खोलें और जिस व्यक्ति को लोकेशन भेजनी है उसका चैट बॉक्स खोलें
  • पेपरक्लिप आइकन पर क्लिक करें
  • Location ऑप्शन चुनें
  • “Share Live Location” पर टैप करें
  • 15 मिनट, 1 घंटा या 8 घंटे में से समय चुनें
  • लोकेशन शेयर कर दें

Google Maps से भी कर सकते हैं शेयर

Google Maps के जरिए भी आप अपनी लाइव लोकेशन आसानी से शेयर कर सकते हैं. इसके लिए ऐप खोलें, ऊपर दाईं तरफ प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और “Location Sharing” विकल्प चुनें. इसके बाद “Share Location” पर टैप करें और जिसे भेजना है उसे चुन लें. आप चाहें तो लिंक कॉपी करके भी किसी के साथ शेयर कर सकते हैं.

Google Maps की खास बात यह है कि आप अपनी लोकेशन उन लोगों के साथ भी शेयर कर सकते हैं जो WhatsApp पर नहीं हैं. इसे आप Instagram, Telegram या Gmail जैसे प्लेटफॉर्म पर भी भेज सकते हैं.

समय और कंट्रोल आपके हाथ में

Google Maps में आप लोकेशन शेयर करने का समय खुद तय कर सकते हैं. आप 1 घंटे, 2 घंटे या तब तक लोकेशन शेयर कर सकते हैं जब तक आप इसे खुद बंद न करें.

वहीं WhatsApp में तय समय के बाद लोकेशन अपने आप बंद हो जाती है और इसे आगे फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता है. लोग अक्सर इस फीचर को नजरअंदाज करते हैं, जबकि यह एक बहुत बेसिक लेकिन जरूरी सेफ्टी टूल है. अगर आप इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं, तो कई जोखिम भरी स्थितियों से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :