बारिश का मौसम आ गया है. इस सीजन में लोगों को गर्मी से राहत मिलती है. लेकिन, इसके साथ कई ऐसी परेशानियां आती हैं जिनसे आप परेशान हो जाते हैं. मानसून के सीजन में बरसाती कीड़े-मकोड़े सबसे ज्यादा परेशान करते हैं. घर के दरवाजा या खिड़कियां जरा सी खुली रहने पर पूरा घर कीट-पतंगों से पूरा घर भर जाता है.
इससे न केवल आप डिस्टर्ब होते हैं बल्कि ये इधर-उधर या खाने की चीजों में भी जा सकते हैं. आपको बता दें कि बरसात के समय जगह-जगह पानी जमा होता है. इस वजह से ऐसे कीड़े-मकोड़े की संख्या काफी बढ़ जाती है. आप इनको काफी आसानी से भगा भी सकते हैं. इसके लिए आपको एक डिवाइस की मदद लेनी होगी या घरेलू उपाय अपनाने होंगे.
आपको यहां पर कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए दोनों ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं. सबसे पहले आपको घरेलू उपाय बता देते हैं. इसके लिए कई तरीके हैं. आप शाम के समय कपूर जला सकते हैं. कपूर की गंध से कीड़े-मकोड़े दूर भागते हैं. इसका धुआं मच्छर को भी भगाने में काम आता है.
अब आपको ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको इस काम के लिए बनाया गया है. आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर्स पर ऐसे डिवाइस आसानी से मिल जाएंगे. इनको खास कीड़े-मकोड़ों और मच्छरों को भगाने के लिए बनाया गया है. अच्छी बात है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है.
Electric Insect Killer डिवाइस से आप इन कीड़ों को दूर भगा सकते हैं. ऑनलाइन स्टोर पर इसकी कीमत100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक हो सकती है. इसका इस्तेमाल आप इनडोर में कर सकते हैं. यह डिवाइस दिखने में लालटेन की तरह होता है लेकिन काम काफी आता है.
इसमें इलेक्ट्रिक करंट होता है जिसकी वजह से कीड़े इस ओर खींचे चले आते हैं और मर जाते हैं. हालांकि, अगर आप रेस्टोरेंट या दुकान के लिए कोई डिवाइस लेना चाहते हैं तो आपको इसका बड़ा वर्जन लेना होगा. आपने कई जगहों पर इस तरह का डिवाइस भी देखा होगा जिसके अंदर ट्यूबलाइट लगी होती है. जिससे कीड़े उस ओर खीचें चले जाते हैं. आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी डिवाइस ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बारिश में स्मार्टफोन हो जाएगा खराब.. गलती से भी न करें ये काम, जानें सुरक्षित रखने के ये आसान उपाय