आज गांव हो या शहर, ग्रोस्री से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक ज्यादातर मामलों में पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से होने लगी है। आसानी शब्दों में कहें तो Google Pay, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स ने जिंदगी आसान बना दी है। लेकिन समस्या तब आती है जब नेटवर्क चला जाए। खासकर छोटे कस्बों और गांवों में अगर इंटरनेट चला जाए तो पेमेंट करना मुसीबत बन जाता है। ऐसे समय में अगर जेब में नकद भी न हो, तो क्या किया जाए?
यहीं काम आती है NPCI की ऑफलाइन UPI सुविधा, जो 2022 से उपलब्ध है और बिना इंटरनेट के भी पेमेंट की सुविधा देती है। अगर आप इसके बारे में किसी भी कारण से अभी तक नहीं जानते हैं, तो आज के बाद ऐसा नहीं होने वाला है। आप इस सेवा को इस्तेमाल करने से लेकर कैसे ऑफलाइन माध्यम से भी पेमेंट की जा सकती है, सभी कुछ जानने वाले हैं। आइए शुरू करते हैं और जानते हैं।
यह सुविधा USSD कोड *99# के जरिए काम करती है। आपको सिर्फ अपने मोबाइल से एक नंबर डायल करना होता है। आइए अब स्टेप बाय स्टेप समझते हैं कि आखिर आपको करना क्या होगा।
अपने मोबाइल फोन से *99# डायल करें।
स्क्रीन पर ‘Welcome to *99# दिखाई देगा। OK पर क्लिक करें।
अब कई ऑप्शन आपको दिखाई देने वाले हैं। इनमें से Send Money ऑप्शन का चुनाव करें।
Mobile Number वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब यहाँ आपको जिस किसी भी व्यक्ति को पैसे भेजने हैं, उसका नंबर नंबर यहाँ दर्ज करें।
अब ऐसा करने के बाद आपको उसका नाम अपने फोन की स्क्रीन पर नजर आने वाला है, अगर नाम सही है तो कन्फर्म करें।
अब जितना पैसा आप भेजना चाहते हैं, उसे यहाँ दर्ज करके अपने UPI PIN को भी डाल दें। ऐसा करते ही आप जो पैसे भेजना चाहते हैं, वह बिना इंटरनेट के भी ट्रांसफर हो जाने वाले हैं।
अगर आप ऑफलाइन माध्यम से पेमेंट के इस ऑप्शन को चुन रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। आइए जानते है कि पेमेंट करते समय या इसके पहले ही किन बातों का सुनिश्चित किया जाना चाहिए, अगर सब सही है तो आप पेमेंट कर सकते हैं, अगर नहीं तो आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे।
ऐसा नहीं है कि इस सेवा को आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं! हालांकि, USSD सेवा कुछ टेलीकॉम नेटवर्क पर मामूली चार्ज के साथ आती है, इसके लिए तैयार रहें।
कई ग्रामीण क्षेत्रों और कम नेटवर्क वाले इलाकों में यह सुविधा बेहद कारगर साबित हो सकती है। असल में, अगर आप ऐसे किसी इलाके में रहते हैं तो आपको कुछ मामलों में दिक्कत आ सकती है, ऐसे में यह सेवा आपके लिए बेहद और बहुत जरूरी बन जाती है।
हाँ, ऐसा कह सकते हैं। अगर में अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो यह अच्छी बात है लेकिन अगर नहीं और आप अभी भी एक फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं तो यह सेवा इसपर भी काम करने वाली है। ऐसा नहीं है कि अगर आप फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस सेवा का लाभ नहीं ले सकते हैं। *99# सेवा की खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन के साथ-साथ फीचर फोन पर भी काम कर सकती है, क्योंकि इसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती, सिर्फ नेटवर्क सिग्नल चाहिए।
यह सेवा सीधे बैंकिंग नेटवर्क से जुड़ी होती है और UPI PIN के जरिए ही ट्रांजैक्शन पूरा होता है। यानी सुरक्षा वही रहती है जो सामान्य UPI पेमेंट में होती है। फिर भी, आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने UPI PIN को किसी भी अनजान के साथ शेयर न करें। फोन और मैसेज पर तो इस काम को बिल्कुल भी न करें, किसी भी अनजान नंबर पर पैसे भेजने से पहले उसका नाम जरूर चेक करें।