Best Air Coolers on Amazon Summer Sale 2025
उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है, जिससे लोग घरों में रहकर भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे। जिनके पास एयर कंडीशनर (AC) नहीं है, वो कूलर का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, अगर कूलर का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए और सही रेटिंग वाला कूलर खरीदा जाए, तो न सिर्फ बेहतर ठंडक मिल सकती है बल्कि बिजली की भी बचत की जा सकती है।
अक्सर लोग AC खरीदते समय उसकी स्टार रेटिंग पर ध्यान देते हैं, जिससे उन्हें ऊर्जा की बचत होती है। लेकिन यही बात कूलर के साथ भी लागू होती है। बाजार में मिलने वाले कूलर भी अलग-अलग स्टार रेटिंग के साथ आते हैं, जैसे 2 स्टार, 3 स्टार और 5 स्टार कूलर।
अगर आप 5 स्टार वाला कूलर लेते हैं, तो वह कम बिजली खपत करता है, जिससे महीने का बिल भी कम आता है। वहीं, 2 या 3 स्टार रेटिंग वाले कूलर ज़्यादा बिजली खपत करते हैं, जिससे बिजली का बिल बढ़ सकता है। इसलिए कूलर खरीदते समय सिर्फ डिज़ाइन और कीमत ही नहीं, बल्कि उसकी एनर्जी एफ़िशिएन्सी को भी ध्यान में रखना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: 5 मस्ट-वॉच साउथ फिल्में, एक्शन और सस्पेंस थ्रिलर का ओवर डोज़, दूसरी वाली तो खोल देगी दिमाग के सारे घोड़े!
कूलर का सही इस्तेमाल आपके अनुभव को और भी बेहतर बना सकता है। यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं:
कूलर को खुले दरवाज़े या खिड़की के पास रखें: ऐसा करने से ताज़ा हवा अंदर आएगी और कमरे में वेंटिलेशन बना रहेगा, जिससे ठंडी हवा का असर बढ़ेगा।
बंद कमरे में न चलाएं: अगर कमरे में हवा का प्रवाह नहीं होगा तो उसमें नमी बढ़ जाएगी और घुटन महसूस होगी। इसलिए कूलर चलाते समय एक खिड़की या दरवाज़ा खुला रखें।
पानी में डालें बर्फ: अगर तेज ठंडक चाहिए, तो कूलर की टंकी में ठंडा पानी भरें और उसमें बर्फ डालें। इससे हवा और भी ठंडी हो जाएगी।
कमरे में चलाएं पंखा: अगर आपका कमरा बड़ा है और कूलर की हवा सभी तक नहीं पहुंच रही, तो आप पंखा चला सकते हैं। इससे कूलर की ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाती है।
अगर सही तरीके से और सही रेटिंग वाले कूलर का इस्तेमाल किया जाए, तो यह AC का बेहतर और किफायती ऑल्टरनेटिव साबित हो सकता है। आज के समय में जब हर परिवार बिजली के बढ़ते बिलों से परेशान है, ऐसे में 5 स्टार रेटिंग वाला कूलर एक समझदारी भरा निवेश है।
इस गर्मी में अगर आप भी AC का खर्च नहीं उठा सकते, तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। सही कूलर खरीदिए, ऊपर बताए गए सुझाव अपनाइए और गर्मी में भी घर को ठंडा और आरामदायक बनाइए।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तानी आतंकवाद हमले का मुंह-तोड़ जवाब! लेकिन बढ़ गया साइबर अटैक का खतरा, कैसे बचें