बिना AC कमरे को ठंडा करने के 6 साइंटिफिक तरीके: 100 रुपये के खर्च में बन जाएगा मिनी कूलिंग सिस्टम! शिमला वाली मिलेगी ठंडक

गर्मियों शुरू हो चुकी हैं और समय बढ़ते बढ़ते ऐसा भी माहौल बनने वाला है कि घर का कमरा कई बार भट्टी जैसा गर्म हो सकता है। अगर आप टॉप फ्लोर पर रहते हैं तो दिक्कतें ज्यादा बढ़ जाती हैं। अब इस समस्या से निपटारे के लिये ज्यादातर लोग AC खरीदने के लिए निकल पड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना मशीन के भी अपने घर या घर में मौजूद किसी कमरे के तापमान को कम कर सकते हैं। असल में, अगर हम कुछ बातों को जान लें तो यह समझना बेहद ही आसान हो जाता है, जैसे कमरे के अंदर गर्मी बढ़ने के पीछे कुछ तकनीकी कारण हो सकते हैं! उदाहरण के लिए इन्हें देखें तो ऐसा कह सकते हैं कि घर में हवा का सर्कुलेशन सही प्रकार से न होना, छत और दीवारों में लंबे समय से हीट का जमा हो जाना है, ऐसा अक्सर टॉप फ्लोर पर देखने को मिलता है, इसके अलावा खिड़कियों से आने वाला सोलर रेडीऐशन आदि।

अब अगर इन तीन बातों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए तो आप अपने घर या घर के अंदर मौजूद किसी भी कमरे के तापमान को कंट्रोल कर सकते हैं। अब ऐसा करने के लिए आपको महंगे AC को खरीदने की जरूरत नहीं है। आइए जानते है कि किन छोटे चोटें टेक्निकल उपाय करके आप अपने बड़े खर्चे को बेहद कम कर सकते हैं।

हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर को बेहद ठंडा रख सकते हैं, इसके अलावा इसमें आपके AC खरीदने के 30 हजार से 50 हजार रुपये तक भी बच जाते हैं। आइए इन तरीकों के बारे में अब विस्तार से जानते हैं।

Cross Ventilation: कमरे को ऐसा बनाएं की इसमें हवा का फ़्लो बना रहे

बहुत से घरों में हवा इसलिए भारी और गर्म लगती है क्योंकि कमरे के अंदर stagnant air जमा हो जाती है। अब ऐसे में जब हवा कमरे के बाहर निकल ही नहीं पाती है तो वह अंदर ही अंदर गर्मी बनी रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए आपको एक सबसे सस्ता जुगाड़ ये करना होता है कि जब आप कमरे को बना रहे हैं तो इसे Cross Ventilation जरूर दें। इसका मतलब है कि घर में अगर एक जगह से हवा आ रही है तो उसे निकलने के लिए भी आपको जगह बनानी चाहिए। कुलमिलाकर घर हवादार होना चाहिए। अगर कमरे या घर में Cross Ventilation सही प्रकार से हुआ है तो इसका तापमान 2 से 3 डिग्री तक अपने आप ही कम हो जाता है।

Ice-Fan Cooling Setup: अपने आप ही बना लें एक DIY Air Cooling System

अगर आपके पास सिर्फ एक टेबल फैन है तो उससे भी ठंडी हवा बनाई जा सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे किया जा सकता है तो आइए मैं आपको बताता हूँ कि आखिर आपको करना क्या होगा। एक बर्तन या ट्रे में बर्फ रखिए और उसे फैन के ठीक सामने रख दीजिए। अब जब फैन हवा फेंकेगा तो वह पहले बर्फ के ऊपर से गुज़रेगी। अब यह आपको काफी बचकाना लग सकता है लेकिन ऐसा करके देखें आपको यह छोटा सा प्रयोग बेहद पसंद आने वाला है। असल में ऐसा करने से Heat Exchange Process हो जाता है। बर्फ अपने आसपास की गर्मी को Absorb करती है और उससे गुजरने वाली हवा ठंडी हो जाती है।

हालांकि, इससे आपको AC जैसी ठंडक तो नहीं मिलती है लेकिन इतना जरूर है कि गर्मी में आपको बड़ी राहत जरूर मिलती है। इसके अलावा इसमें आपके खर्च की बात करें तो यह भी नाममात्र ही होता है। आप घर के फ्रिज में ही बर्फ जमाकर उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि केवल टेबल फैन पर होने वाली बिजली की खपत मात्र के लिए आपको पैसे देने होंगे बाकी सब फ्री में हो जाने वाला है।

Exhaust Ventilation: गर्म हवा को कमरे से निकालना

कमरे के अंदर गर्म हवा अक्सर छत के पास जमा होती रहती है। यही वजह है कि कई बार नीचे बैठने पर थोड़ी राहत मिलती है लेकिन ऊपर का हिस्सा बहुत गर्म लगता है। अगर कमरे में ऊपर की तरफ Exhaust Fan लगा हो तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। Exhaust Fan लगातार ऊपर जमा गर्म हवा को बाहर निकालता रहता है। इससे कमरे के अंदर हवा का Circulation बना रहता है और गर्मी जमा नहीं होती।

Roof Heat Reflection: छत की गर्मी कम करना

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा Heat घर की छत से अंदर आती है। Concrete छत दिनभर सूरज की गर्मी Absorb करती है और शाम तक उसे कमरे में छोड़ती रहती है। इसे कम करने के लिए कई लोग Reflective Materials का इस्तेमाल करते हैं। छत पर Reflective Coating, Aluminum Sheet या Light-Colored Insulation लगाने से Solar Radiation का बड़ा हिस्सा वापस Reflect हो जाता है। जब छत कम गर्म होगी तो उसका असर सीधे कमरे के तापमान पर भी दिखाई देगा। इसी कारण अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो हीट अपने आप से ही कम हो जाती है।

Window Heat Blocking: खिड़कियों से आने वाली गर्म हवा को रोकना

खिड़कियां सिर्फ रोशनी ही घर के कमरे लाने का काम करती हैं, बल्कि इनसे काफी मात्रा में Infrared Heat भी अंदर आती है। अगर खिड़की सीधे धूप की तरफ है तो कमरे का तापमान जल्दी बढ़ सकता है। इस स्थिति में Reflective Window Film या Simple Reflective Sheet लगाने से खिड़की से आने वाली Heat काफी कम हो सकती है। इस तकनीकी को मॉडर्न बिल्डिंग्स आदि में इस्तेमाल किया जाता है।

Night Cooling Strategy: रात की ठंडी हवा को काम पर लगाएं

दिन में बाहर की हवा अक्सर गर्म होती है, लेकिन रात में तापमान तेजी से गिर जाता है। अगर रात में कुछ समय के लिए कमरे की खिड़कियां खोल दी जाएं तो बाहर की ठंडी हवा कमरे की दीवारों और फर्श को थोड़ा ठंडा कर देती है। ऐसे में कमरे का तापमान भी अपने आप ही गिरने लगता है। इसके लिए आपको केवल और केवल खिड़की को ओपन करके रखना है। इसमें आपका कोई पैसा भी नहीं लगने वाला है।

यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE हुआ लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और भारत में कीमत, इन फोन्स से होगा टक्कर का मुकाबला

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :