AC खरीदने से पहले जान लें ये ज़रूरी बात, वर्ना डबल हो सकता है बिजली का बिल

By

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और ऐसे में एयर कंडीशनर सिर्फ आराम की चीज नहीं बल्कि हर किसी की जरूरत बन जाता है। हालांकि AC खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कितने टन की क्षमता वाला AC लिया जाए। अगर आपने गलत कैपेसिटी चुन ली, तो या तो कमरे में सही ठंडक नहीं मिलेगी या फिर बिजली का बिल जरूरत से ज्यादा आएगा। इसलिए सही टन का चुनाव करना बेहद अहम है, ताकि कूलिंग भी सही मिले और खर्च भी संतुलित रहे।

AC में टन का मतलब क्या है

AC में “टन” उसकी कूलिंग क्षमता को दर्शाता है। आसान शब्दों में समझें तो यह बताता है कि आपका एयर कंडीशनर कितने बड़े क्षेत्र को कितने प्रभावी तरीके से ठंडा कर सकता है। ज्यादा टन का मतलब ज्यादा कूलिंग पावर होता है, लेकिन इसके साथ कीमत और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। यही कारण है कि जरूरत के अनुसार सही टन का चुनाव करना जरूरी होता है।

कमरे के साइज़ के अनुसार AC की सही क्षमता:

कमरे का साइज़AC टन
100 sq. ft.0.8 ton
100-150 sq. ft.1 ton
150-200 sq. ft.1.5 ton
250-350 sq. ft.2 ton
  • लगभग 100 स्क्वायर फीट के छोटे कमरे के लिए 0.8 टन का AC पर्याप्त माना जाता है।
  • वहीं 100 से 150 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए 1 टन का AC सही रहता है।
  • अगर कमरे का साइज 150 से 200 स्क्वायर फीट के बीच है, तो 1.5 टन का AC बेहतर विकल्प होता है।
  • बड़े हॉल या 250 से 350 स्क्वायर फीट के एरिया के लिए 2 टन का AC एकदम सही माना जाता है।

ज्यादा टन, ज्यादा बिजली खपत

कई लोगों को लगता है कि ज्यादा टन का AC लेना हमेशा फायदेमंद होता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। जरूरत से ज्यादा क्षमता वाला AC जल्दी-जल्दी ऑन और ऑफ होता रहता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। इसके उलट सही साइज का AC न केवल बेहतर कूलिंग देता है बल्कि ऊर्जा की बचत भी करता है।

BEE स्टार रेटिंग पर ध्यान देना ज़रूरी

AC खरीदते समय BEE स्टार रेटिंग पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। 5-स्टार रेटिंग वाले AC कम बिजली खर्च करते हैं, जबकि 3-स्टार या उससे कम रेटिंग वाले मॉडल ज्यादा बिजली खपत करते हैं। अगर आप लंबे समय तक रोजाना AC का इस्तेमाल करते हैं, तो 5-स्टार AC शुरुआती तौर पर महंगा लग सकता है, लेकिन लंबे समय में यह बिजली बिल में बचत करता है।

इसलिए AC खरीदते समय सिर्फ कीमत या ब्रांड पर ध्यान देने के बजाय उसकी क्षमता और स्टार रेटिंग को भी ध्यान में रखना चाहिए। सही टन और सही रेटिंग का कॉम्बिनेशन ही आपको बेहतर कूलिंग के साथ कम खर्च का फायदा देता है.

यह भी पढ़ें: जी भर के चलाओ AC-TV फिर भी नहीं आएगा बिजली बिल? आज ही आज़माएं ये 5 ट्रिक्स

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By