ePassport कैसे बनवाएं? जानिए पूरा प्रोसेस, इन नकली वेबसाइट्स से रहें 100 कोस दूर, करती हैं घोटाला

By

बहुत से लोग पासपोर्ट को एक वैध पहचान दस्तावेज़ के रूप में तब तक गंभीरता से नहीं लेते, जब तक उन्हें अचानक उसकी ज़रूरत न पड़ जाए, चाहे वो यूरोप ट्रिप हो, विदेश में नौकरी का ऑफर या फिर कोई इमरजेंसी ट्रैवल प्लान हो. लेकिन अगर आपने पासपोर्ट आवेदन में ज़रा सी भी लापरवाही की, तो ये अनुभव परेशानीभरा भी हो सकता है.

24 जून 2025 को 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यह मुद्दा उठाते हुए Passport Seva Programme (PSP) 2.0 की शुरुआत की घोषणा की. यह नया वर्जन उभरती तकनीकों, ज्यादा ट्रांसपेरेंसी और तेज़ प्रोसेसिंग टाइम के साथ भारत के पासपोर्ट सिस्टम को अपग्रेड करता है.

PSP 2.0 का वैश्विक स्तर पर विस्तार भारतीय एम्बेसी और कॉन्सुलेट्स में भी शुरू हो चुका है, जिससे विदेश में बसे भारतीय नागरिकों को भी ePassport का लाभ मिलने लगा है.

क्या है ePassport?

ePassport, सामान्य पासपोर्ट का ही एक स्मार्ट वर्जन है. यह दिखने में आम पासपोर्ट जैसा ही होता है, लेकिन इसमें Radio Frequency Identification (RFID) चिप और एंटीना लगा होता है, जो पासपोर्ट के पिछले कवर में इनले के रूप में डाले जाते हैं. इसके फ्रंट कवर पर एक छोटा गोल्डन चिप सिंबल छपा होता है, जो इसे पहचानने योग्य बनाता है. इस RFID चिप में पासपोर्ट धारक की पर्सनल डिटेल्स और बायोमेट्रिक डेटा (फोटो और फिंगरप्रिंट) डिजिटल फॉर्मेट में सुरक्षित रहते हैं.

ePassport के फायदे

  • जालसाज़ी और छेड़छाड़ से सुरक्षा: ePassport की सबसे बड़ी खासियत है कि यह नकली पासपोर्ट बनाने या उसमें छेड़छाड़ को लगभग नामुमकिन बना देता है.
  • डेटा सुरक्षा: चिप में मौजूद डेटा डिजिटल रूप से साइन और सुरक्षित रहता है. Public Key Infrastructure (PKI) टेक्नोलॉजी की मदद से यह सुनिश्चित किया जाता है कि डेटा असली है और बदला नहीं गया है.
  • फास्ट इमिग्रेशन प्रोसेस: कई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर मौजूद eGates, चिप को कॉन्टेक्टलेस स्कैन कर सकते हैं, जिससे चेकिंग प्रक्रिया तेज़ हो जाती है.

यह भी पढ़ें: 5700mAh बैटरी और ढेरों जबर्दस्त फीचर्स के साथ 19,499 रुपए में वॉटरप्रूफ iQOO Z10R हुआ लॉन्च, धुंआधार है कैमरा

क्या पुराने पासपोर्ट बदलवाने होंगे?

अगर आपके पास पहले से वैध भारतीय पासपोर्ट है, तो चिंता की कोई बात नहीं. वो अपने एक्सपायरी डेट तक वैध रहेगा. फिलहाल ePassport सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, और जिन पासपोर्ट ऑफिसेज में यह सेवा शुरू हो गई है, वहां से नया अप्लाई करने वालों को सीधे ePassport मिलना शुरू हो गया है.

ePassport के लिए अप्लाई कैसे करें?

ePassport के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस काफी आसान है और यह सामान्य पासपोर्ट की प्रक्रिया जैसी ही है, बस कुछ डिजिटल अपग्रेड्स के साथ:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.passportindia.gov.in
  • नया अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें.
  • एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
  • नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस PSK (POPSK) चुनें.
  • ऑनलाइन फीस जमा करें.
  • अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें.
  • निर्धारित समय पर बायोमेट्रिक और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए सेंटर जाएं.

नकली वेबसाइटों से सावधान रहें

विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि कई फर्जी वेबसाइटें सरकारी पासपोर्ट सेवाओं के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रही हैं. ये वेबसाइटें आमतौर पर *.org, *.in या *.com डोमेन पर चलती हैं और या तो ज्यादा फीस वसूलती हैं या यूजर का डेटा चुरा सकती हैं.

कुछ जानी-पहचानी फर्जी वेबसाइट्स ये हैं:

  • www.indiapassport.org
  • www.passport-india.in
  • www.online-passportindia.com
  • www.applypassport.org
  • www.passport-seva.in
  • www.passportindiaportal.in

सुरक्षित रहने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in का ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: अच्छे अच्छों का दिल दहला देगी ये 8 की IMDb रेटिंग वाली क्राइम-थ्रिलर सीरीज, साइको किलर भेजा निकालकर बनाता है सूप

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By