Godrej के 180L फ्रिज पर बंपर डिस्काउंट! 12 हज़ार में ले जाएं घर, देखें सुनहरी डील

By
HIGHLIGHTS

अमेज़न पर चल रही सेल पर गोदरेज का 180L वाला डबल डोर फ्रिज बहुत ही सस्ता मिल रहा है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon इस फ्रिज पर 4,420 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

कैनरा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने से आप इस फ्रिज पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

अगर आप भी इन दिनों अपने किचन के लिए एक सुंदर, किफायती, कम जगह घेरने वाला और बहुत से अच्छे फीचर्स वाला नया रेफ्रिजरेटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपकी तलाश यहीं खत्म होती है, क्योंकि आज हम ख़ास आपके लिए एक सिंगल डोर फ्रिज की एक डिस्काउंट डील लेकर आये हैं। जी हाँ अब गोदरेज का यह 180L वाला सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर अब अमेज़न पर बहुत ही सस्ते दाम में मिल रहा है। अमेज़न इस फ्रिज पर 4,420 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जिसकी वजह से इस फ्रिज की कीमत 13,000 रुपये से भी कम हो गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में इस फ्रिज की असली कीमत 17,190 है। इस फ्रिज में आपको कम्प्रेहैन्सिव वारंटी, एडवांस्ड कैपिलरी टेक्नोलॉजी और नई जम्बो वेजिटेबल ट्रे जैसे कई दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। ऐसे में अगर आप इस फ्रिज को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस डील के बारे में पहले ज़रा विस्तार से जान लीजिये।

Godrej 180L Single Door Refrigerator पर डिस्काउंट ऑफर

अमेज़न पर इस वक़्त इस फ्रिज की डील पर 4,420 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इस फ्रिज की कीमत सिर्फ और सिर्फ 12,770 रुपये रह गई है। इतना ही नहीं, कैनरा बैंक क्रेडिट कार्ड कार्ड से भुगतान करने पर तो आपको 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स अप्लाई करने से इस फ्रिज पर आपको 1,250 रुपये की छूट मिलती है। वहीं नो कास्ट EMI से आप इस फ्रिज पर 713 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसी के साथ Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने से इस फ्रिज पर आपको 383 रुपये का एक्सक्लूसिव कैशबैक मिल सकता है।

Godrej 180L Single Door Refrigerator के फीचर्स

अगर इस फ्रिज के फीचर्स की बात करें तो इस फ्रिज में आपको फ़ास्ट कूलिंग, बड़े आइटम्स और ग्रोसेरीज़ को आसानी से स्टोर करने के लिए लार्ज स्पेस जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसी के साथ इस फ्रिज में आपको ज्यादा एफिशिएंट कूलिंग के लिए एडवांस्ड कैपिलरी टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इस फ्रिज के स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 180L के फ्रिज स्पेस, 13L के फ्रीज़र स्पेस, 2.25L के एक्वा स्पेस के साथ 166L का फ्रेश फ़ूड कैपेसिटी मिलती।

बात करें अगर इस फ्रिज के डाइमेंशन्स की तो इस फ्रिज का माप 64.5D x 57.6W x 118Hcm है और इसका वज़न 31.7 किलो है। फ्रिज की नेट कैपेसिटी 180 लीटर है और यह फ्रिज 186kw सालाना बिजली खपत करता है।

यह भी पढ़ें: 45+ Janmashtami 2026 Wishes In Hindi: अपनों को भेजें ये खास मैसेज और खूबसूरत कोट्स, स्टेटस पर लगाने के लिए भी बेस्ट



Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By