सभी जानते हैं कि देश में आधार कार्ड इस समय एक जरूरी दस्तावेज के तौर पर खड़ा हो चुका है, किसी भी काम को करने के लिए इस समय आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। आप अपने फोन के लिए अगर एक छोटी सिम खरीदने जा रहे हैं तो उसके लिए आपको आधार कार्ड चाहिए, इसके अलावा अगर आप बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। अब जब आपको एक छोटे से छोटे काम के लिए आधार और एक बड़े से बड़े काम के लिए आधार की जरूरत पड़ रही है तो आप इसके महत्त्व को महसूस कर सकते हैं। अब जैसे जैसे कोई भी चीज ऑनलाइन चर्चा में आती है तो उसे लेकर फ्रॉड और अपराध आदि की खबरें भी आने लगती हैं। ऐसा ही कुछ आधार को लेकर भी सामने आया है। फर्जी आधार कार्ड को लेकर खबरें इस समय तेजी पकड़ रही हैं। साइबर अप्राश और बैंक अकाउंट को खाली किए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इसके अलावा नकली आधार के चलते आपके नाम पर गलत सिम कार्ड भी खरीदे जा रहे हैं। इसी कारण आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर कैसे पता किया जा सकता है कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली? आइए आपको भी जानकारी जानकारी देते हैं।
असल में, यह मुद्दा उस समय ज्यादा गंभीर हो जा रहा है, जब AI की मदद से Aadhaar Card और PAN Card के कॉपी बनाए जा रहे हैं, एक कमांड में आपको यह आधार और पैन की कॉपी बनाकर दे रहे हैं, ऐसे में आपको यह जांच करना बेहद ही ज्यादा जरूरी है कि आपका आधार कार्ड भी तो कहीं नकली नहीं है। अब इसे जांचा कैसे जा सकता है, या ऐसा क्या किया जा सकता है जिसकी मदद से पता चलें कि समस्या कहाँ आ रही है।
आइए जानते है कि आखिर कैसे आधार कार्ड के असली/नकली होने की जांच की जा सकती है। आइए जानते है कि आखिर आपको करना क्या होगा।
आधार कार्ड में आपको एक ऐसा नंबर दिया जाता है जो आपकी आइडेंटिटी को निर्धारित करता है। इसी कारण इसपर सभी के लिए 12 अंकों का एक यूनीक नंबर मौजूद होता है। असली आधार कार्ड को केवल और केवल UIDAI की ओर से ही जारी किया जाता है, हालांकि, नकली आधार कार्ड को कोई भी बना सकता है और आजकल तो AI Platform भी इस काम को किए दे रहे हैं। हालांकि, अगर आप एक असली आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो जाहिर है कि यह इसे जब आप वेरीफाई करने जाते हैं तो आपको अपनी सभी डिटेल्स मिल जाती हैं। हालांकि, अगर आप नकली आधार कार्ड के लिए वेरीफिकेशन कर रहे हैं तो आपको अपना कोई भी डेटा मिलने वाला नहीं है।
अगर आप अपने आधार कार्ड के लिए वेरीफाई करना चाहते हैं तो आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। यहाँ आपको वेरीफाई आधार वाला ऑप्शन मिलने वाला है। यहाँ आपको अपने 12 अंकों के आधार नंबर को दर्ज कर देना है, इसके अलावा आप कैप्चा दर्ज करके अपने आधार कार्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं कि यह आखिर असली है या नकली। अगर आपका आधार कार्ड असली है तो आपको डिस्प्ले पर अपनी सभी डिटेल्स मिल जाने वाली हैं, लेकिन अगर आधार कार्ड नकली है तो आपको अपनी डिटेल्स नहीं मिलेंगी।
आपको यह जानकारी पहले से ही मौजूद है कि हर एक आधार कार्ड पर एक QR Code मौजूद है, जो डिजिटल आपकी पहचान से जुड़ा होता है। यही आधार कार्ड के असली-नकली होने की जांच जा सबसे आसान तरीका है। जैसे ही आप QR Code को स्कैन करते हैं तो आपको अपना नाम, फोटो, के अलावा डेट ऑफ बर्थ और जेन्डर आदि का पता चलता है। इसकी कारण आप इसका इस्तेमाल करके आधार कार्ड की जांच कर सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बात देते हैं कि कई आधार कार्ड से जुड़े ऐप्स आपको QR Code स्कैन करने की सुविधा देते हैं। आप इनका इस्तेमाल करके किसी भी फोटोकॉपी और प्रिन्ट आधार कार्ड का इस्तेमाल करने से बचते हैं तो नकली फ्रॉड आदि से भी सुरक्षित रहते हैं।
आजकल AI जा जमाना चल रहा है, ऐसे में नकली आधार कार्ड भी कहीं न कहीं असली जैसे लग सकते हैं। इसी समस्या से निपटारे के लिए अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ इन सब चीजों को देख रहे हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा सतर्क हो जाने की जरूरत है।
आधार से जुड़ी जानकारी शेयर करते समय हमेशा सावधानी बरतना बेहद ही ज्यादा जरूरी है, आपकी एक गलती आपके लिए बड़े नुकसान को जन्म दे सकती है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
अगर आप थोड़ी सी सावधानी बरते हैं तो आपको बड़े फ्रॉड से मुक्ति मिल सकती है, आप किसी भी तरह की समस्या से दूर हो सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा कूलर देगा AC वाली कूलिंग..2 रुपये के जुगाड़ से बन जाएगी बात