Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » Feature Story » General » PF अकाउंट से जुड़ी ये छोटी सी गलती पड़ सकती है महंगी, आज ही घर बैठे कर लें ये काम, बच जाएगी मेहनत की कमाई

PF अकाउंट से जुड़ी ये छोटी सी गलती पड़ सकती है महंगी, आज ही घर बैठे कर लें ये काम, बच जाएगी मेहनत की कमाई

By Digit Hindi | Updated on 11-Sep-2025
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
PF अकाउंट से जुड़ी ये छोटी सी गलती पड़ सकती है महंगी, आज ही घर बैठे कर लें ये काम, बच जाएगी मेहनत की कमाई
Digit Hindi Digit Hindi
11-Sep-2025

अगर आप एक कर्मचारी हैं और अपनी सैलरी को EPFO में सेव कर रहे हैं, तो UAN से जुड़ी आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है। कई बार ऐसा होता है कि आप अपने प्रोफाइल अकाउंट को गलत सदस्य से लिंक कर लेते हैं जिससे आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, ऐसी और भी कई गलतियां हैं जो अगर आप करते हैं, तो आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर ये गलतियां आपसे अनजाने में हो जाती हैं, तो अब EPFO आपके लिए एक आसान और डिजिटल तरीका लेकर आया है, जिससे आप घर बैठे, बिना किसी झंझट के अपने PF खाते में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

UAN क्या है

UAN एक 12 अंकों का नंबर होता है जो EPFO हर कर्मचारी को देता है। यह नंबर आपकी प्रोफाइल इंफॉर्मेशन से कनेक्ट हो जाता है। आपको बता दें कि अगर आप बार-बार अपनी नौकरी बदलते हैं, तो EPFO की तरफ से आपको अलग-अलग मेंबर आईडी मिलती है। लेकिन एक बात ध्यान रखने वाली है कि आपकी सारी मेंबरशिप आईडी को UAN में एड कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: सैमसंग ने लॉन्च किया सेगमेंट का सबसे पतला फोन, कीमत देख ली तो खरीदने दौड़ पड़ेंगे, फीचर और स्पेक्स भी हैं कमाल

कौन सी गलती पड़ सकती है सबसे भारी

अगर आप भी EPFO में सेविंग कर रहे हैं तो UAN से जुड़ी एक गलती आपको बहुत भारी पड़ सकती है। अगर आपने समय रहते इसे नहीं सुधारा तो अपनी कमाई से हाथ धोना पड़ सकता है। दरअसल, अक्सर लोग अपनी नौकरियां बदलते रहते हैं और उन्हें हर नई नौकरी में कंपनी नया UAN देती है या फिर गलती से किसी पुराने कर्मचारी का एक्टिव UAN दे देती है, जिससे आपका अकाउंट उस पर बन नहीं पाता और आपको विड्रॉल करने में भी परेशानी आती है जिससे आपका काफी नुकसान हो सकता है। इसके समाधान के लिए आपको EPFO जाना पड़ता है और वहां कुछ डॉक्युमेंट भरने पड़ते हैं। इस सबसे आपका काफी समय बर्बाद हो जाता है।

गलत आईडी लॉगिन करने पर समस्या

अगर आपकी नई UAN आईडी बनती है और गलती से कंपनी आपको किसी की पुरानी या गलत आईडी दे देती है, तो पहला तो आपका अकाउंट विजिबल नहीं होगा। दूसरा, इससे आपको विड्रॉल या पैसे ट्रांसफर करने में परेशानी होगी। इतना ही नहीं, आगे चलकर आपको अपना पैसा क्लेम करने में दिक्कत आ सकती है। हालांकि अब इससे छुटकारा पाया जा सकता है क्योंकि अब आप ऑनलाइन ही अपनी समस्या हल कर सकते हैं।

ऑनलाइन करें हर समस्या हल

अब आपका यह समय भी बच सकता है क्योंकि EPFO आपके लिए ऑनलाइन एक ऐसी सुविधा लेकर आया है जहां से आप अपना काम आसानी से कर सकते हैं। करना यह होगा कि अब आपको उस पुराने नंबर को डीलिंक करना होगा जिसे आप खुद ही ऑनलाइन कर सकते हैं, जिससे अब आपको भागदौड़ से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए पहले आपको UAN पोर्टल पर जाकर अपना अकाउंट लॉगइन करना होगा। इसके लिए सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UAN लॉगिन करें जहां आपको एक ऑप्शन मिलेगा डीलिंक का, जिसे क्लिक करने के बाद आपको उस पुरानी गलत आईडी को डालना होगा। इसके बाद EPFO आपकी एप्लिकेशन देखकर पुरानी गलत आईडी को हटा देगा। इससे आप आसानी से इस गलती को सुधार सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Croma पर चुटकियों में हो जाएगी iPhone 17 की प्री-बुकिंग: कीमत, उपलब्धता और पूरी जानकारी

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Latest Article
Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स
OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई Ravi Teja की ये फिल्म! IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग, इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई Ravi Teja की ये फिल्म! IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग, इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल
भारत में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट.. देखें 1GB के लिए देने कितने पैसे देते हैं भारतीय भारत में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट.. देखें 1GB के लिए देने कितने पैसे देते हैं भारतीय
सीधे आसमान से फोन पर इंटरनेट..Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को लॉन्च से पहले सदमा सीधे आसमान से फोन पर इंटरनेट..Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को लॉन्च से पहले सदमा
Infinix GT 50 Pro की भारत में एंट्री जल्द, गेमिंग लवर्स के लिए होगा बड़ा सरप्राइज Infinix GT 50 Pro की भारत में एंट्री जल्द, गेमिंग लवर्स के लिए होगा बड़ा सरप्राइज
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo