इन 3 तरीकों से कूलर की हवा हो जाएगी शिमला जितनी ठंडी..डायरी में नोट कर लो ये आसान तरीके

गर्मी में कूलर राहत देता है, लेकिन जब उमस भरी गर्मी पड़ती है तो वही कूलर राहत देने की बजाए दुश्मन लगने लगता है। गर्मियों में गर्मी बढ़ने और हल्की सी बारिश होने से जैसा आजकल का मौसम बना हुआ है, ठंडी हवा तो आती है, लेकिन कमरे में उमस, चिपचिपाहट और भारीपन बढ़ जाता है। मुझे कुछ दिनों से ऐसा ही महसूस हो रहा है, असल में, गर्मी तेजी से बढ़ रही है और बीच में अचानक से बारिश होने से मौसम कुछ बदला तो हवा में उमस जैसा महसूस होने लगा, ऐसे में कूलर की हवा ठंडी तो लग रही है लेकिन पसीने सूखने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में न कूलर बंद कर सकते हैं, क्योंकि गर्मी से राहत चाहिए और न ही किसी भी तरह से उमस से राहत मिलती है। ऐसा कुछ मानसून के समय में होता है लेकिन आजकल ऐसा किसी भी मौसम में होने लगा है। खासकर कूलर के साथ यह परेशानी ज्यादा जब आती है, जब वह सही जगह पर न रखा हो और उसका पानी गर्म हो गया हो। आइए जानते हैं कि आखिर गर्मियों के बीच में इस समस्या को कैसे हल किया जा सकता है।

हम आपको कुछ छोटे और सस्ते तरीके बताने वाले हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके आप अपने कमरे में हवा को फ्रेश कर सकते हैं, उसके अलावा आपको कितनी भी गर्मी क्यों न पड़ रही हो, ठंडी ही हवा मिलती रहने वाली है। आइए इन उपायों के बारे में अब एक एक करके जानते हैं।

बेकिंग सोडा वाला तरीका अपनाएं

गर्मियों में जिस जिस माहौल की हम बात कर रहे हैं उसके बारे में अप ऊपर सम्पूर्ण जानकारी ले चुके हैं, ऐसे में आप इस समस्या के लिए बेकिंग सोडा वाला तरीका अपना सकते हैं। बेकिंग सोडा हवा की नमी को सोख लेता है। इसके बाद आपको ठंडी और उमस रहित हवा मिलती रहती है। आइए जानते है कि आखिर आपको इसके लिए करना क्या है:

एक कपड़ा लें, उसमें 2–3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें, पोटली बनाकर कमरे में टांग दें या रख दें। यह पोटली कमरे की नमी सोख लेगी और कूलर की हवा ज्यादा फ्रेश लगेगी। इसके बाद जिस समस्या को लेकर आप परेशान हो रहे हैं, वह होने वाली नहीं है।

कूलर के साथ खिड़की खोलें और पंखा भी चलायें

अब चाहे गर्मी हो या बारिश का मौसम, ज्यादातर लोग कूलर चलाते समय कमरा पूरी तरह बंद कर देते हैं, यही सबसे बड़ी गलती है। कूलर हमेशा Ventilation के साथ चलाना चाहिए। इसका मतलब है कि आपको कमरे को पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नहीं है। रूम कूलर भी ऐसे में सही से काम नहीं करता है। आइए जानते है कि आपको कूलर चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

यह सुनिश्चित करें कि आपका कूलर खिड़की के पास ही रखा होना चाहिए। इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना है कि खिड़की खुली हुई होनी चाहिए। इसी के साथ अगर आप फैन को भी ऑन कर देते हैं तो आप कमरे के बदलते माहौल को अपनी आँखों से देख पाने वाले हैं।

ज्यादा उमस हो तो कूलर को बिना पानी के चलाएं

अगर आपको लग रहा है कि बाहर के माहौल में नमी है और कूलर चलाने पर उसके पानी के साथ मिलकर यह ज्यादा उमस कर रही है तो आपको एक चीज का ध्यान रखना है कि कूलर को बिना पानी के यानि ड्राई ही चलाना चाहिए। आप ऊपर बताए गए उपायों के साथ अपने कूलर को बिना पानी के चला सकते हैं। ऐसा करने से आपको ठंडी हवा मिलती रहने वाली है।

कूलर को सही जगह रखना बेहद जरूरी

आपको कूलर चलाते समय सबसे जरूरी एक चीज का ध्यान रखना है, वह यह है कि आपको उसे सही जगह पर रखना है। कूलर को हमेशा ही खिड़की के पास रखना चाहिए, दरवाजे के पास भी इसे रखा जा सकता है। कुलमिलाकर आपको कूलर को उस स्थान पर रखना है, जो बंद नहीं है। खुले स्थान पर कूलर को रखें। इससे कूलर की हवा में नेचुरल कूलिंग मिलती है और कमरा AC जैसा ठंडा लगने लगता है।

यह भी पढ़ें: Resolved But Not Fixed.. Airtel से परेशान यूजर ने बना दी वेबसाइट, इंटरनेट पर मचा दिया बवाल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :