AI इस्तेमाल का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. AI की मदद से आपका काम काफी आसान हो सकता है. अभी ChatGPT Plus और Gemini AI Pro, OpenAI और Google की पॉपुलर AI चैटबॉट सर्विसेज के पेड वर्जन हैं.
दोनों कंपनियां अपने-अपने मॉडल्स पर अरबों डॉलर का निवेश कर चुकी हैं और अब यूजर्स से उसकी कीमत वसूलने की तैयारी में हैं. इसके लिए ये कंपनियां न सिर्फ अपने लेटेस्ट AI मॉडल्स को एक्सेस करने का मौका देती हैं, बल्कि उन्हें ऐसे फीचर्स के साथ बंडल करती हैं जो इन सब्सक्रिप्शन को काफी आकर्षक बनाते हैं. आइए आपको दोनों AI मॉडल्स की खासियत और कीमत के बारे में डिटेल्स से बताते हैं.
भारत में ChatGPT Plus की कीमत ₹1,900 और Gemini AI Pro की कीमत ₹1,950 है. कीमत लगभग बराबर है, लेकिन सवाल ये है कि क्या फीचर्स भी बराबर मिलते हैं या कोई एक दूसरे से आगे है?
ChatGPT Plus का मासिक सब्सक्रिप्शन ₹1,900 में मिलता है. वहीं, Google अपने Gemini AI Pro प्लान के लिए ₹1,950 प्रति माह चार्ज करता है. पहले इसका नाम Gemini Advanced था, जिसे अब बदल दिया गया है.
Gemini AI Pro एक ऐसे यूजर के लिए है जो पहले से Google की सर्विसेस पर निर्भर करता है और AI के साथ प्रोडक्टिविटी को और आगे ले जाना चाहता है. दोनों सब्सक्रिप्शन अपने-अपने टारगेट यूजर्स के लिए खास हैं. ChatGPT Plus उन लोगों के लिए है जो टेक्स्ट, ऑडियो, इमेज और कस्टम GPT इंटरफेस जैसी फीचर्स के साथ एक यूनिवर्सल AI टूल चाहते हैं.
वहीं, Gemini AI Pro Google के ऐप्स में काम करने वालों के लिए ज्यादा सटीक है, खासकर जब यूजर Gmail, Docs और Sheets जैसी सेवाओं को बहुत इस्तेमाल करता है.
दोनों सब्सक्रिप्शन ₹2,000 के अंदर के हैं, और अपने-अपने यूज केस के अनुसार मूल्य देते हैं. अगर आपकी जरूरत ज्यादा विजुअल, क्रिएटिव और गूगल-इंटीग्रेटेड है तो Gemini AI Pro एक अच्छा विकल्प है. वहीं, अगर आप एक ज़्यादा फ्लेक्सिबल और मल्टीमॉडल AI इंटरफेस चाहते हैं, तो ChatGPT Plus को चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में होगी आर्टिफिशियल बारिश.. जानें क्या होती है क्लाउड सीडिंग जिससे होगा ये संभव, तकनीक जान हो जाएंगे हैरान!