देखता रह जाएगा मकान-मालिक..बिना दीवार तोड़फोड़ के लगा लेंगे आप AC, कमरे को घूम-घूम कर बना देगा शिमला!

HIGHLIGHTS

Portable AC से पाएं तुरंत राहत

कम बजट में आसान कूलिंग

गर्मी में सही विकल्प Portable AC

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में अप्रैल से ही तेज गर्मी शुरू हो चुकी है और मई में आने वाले Agni Nakshatra के साथ तापमान और बढ़ने वाला है. ऐसे में अगर आप AC खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन दीवार तोड़ने या इंस्टॉलेशन के झंझट से बचना चाहते हैं तो Portable AC आपके लिए सही विकल्प हो सकता है.

Portable AC की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है और घर में किसी तरह का स्थायी बदलाव करने की जरूरत नहीं होती है. किरायेदारों के लिए भी Portable AC एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इससे वह मकान मालिक की चिकचिक से बच जाते हैं और दीवार में छेद या तोड़फोड़ की जरूरत नहीं होती है.

आइए आपको यहां पर Portable AC के कुछ शानदार ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी विशलिस्ट में ऐड कर सकते हैं. अच्छी बात है कि भीषण गर्मी के बावजूद इन Portable AC पर आपको थोड़ा सा डिस्काउंट देखने को मिल जाता है.

Blue Star 1 Ton Portable AC

अगर आप छोटा कमरा कूल करना चाहते हैं, तो Blue Star का 1 टन Portable AC एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह 3370 वॉट की कूलिंग क्षमता के साथ आता है और इसमें anti-bacterial filter दिया गया है, जिससे हवा साफ रहती है. इसके साथ copper वायर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी लाइफ बढ़ाता है.

Portable AC

कीमत की बात करें तो यह Amazon पर करीब 42,000 रुपये में लिस्टेड है, जहां बैंक ऑफर के तहत 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं Croma पर इसे करीब 32,590 रुपये में खरीदा जा सकता है, जहां अलग-अलग बैंक कार्ड पर अतिरिक्त 1,900 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है.

Croma 1.5 Ton Portable AC

यह Portable AC Tata द्वारा बनाया गया है और Croma की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसमें 1.5 टन की कूलिंग क्षमता मिलती है और copper condenser दिया गया है, जो बेहतर कूलिंग देता है.

यह AC करीब 5275 वॉट की कूलिंग पावर के साथ आता है और 5 स्टार energy rating देता है. यह लगभग 170 स्क्वायर फीट तक के कमरे को कूल करने में सक्षम है. इसकी कीमत Croma पर 44,590 रुपये के आसपास रखी गई है, लेकिन ऑफर्स के साथ इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

AMFAH 1.5 Ton Portable AC

AMFAH का यह Portable AC भी एक मजबूत विकल्प है, जो खासतौर पर ज्यादा humidity वाले इलाकों के लिए उपयोगी है. इसमें dehumidifier फीचर दिया गया है, जिससे हवा में नमी कम होती है और कूलिंग बेहतर मिलती है.

यह AC 2-in-1 फंक्शन के साथ आता है और इसमें smart remote control भी दिया गया है. साथ ही air filter के जरिए साफ हवा मिलती है. इसकी कीमत Amazon पर 44,990 रुपये है, जिस पर बैंक ऑफर के तहत 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है.

Portable AC क्यों बन रहा है सही विकल्प?

Portable AC उन लोगों के लिए बेहतर है जो किराए के घर में रहते हैं या बार-बार शिफ्ट करते हैं. इसमें इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती और इसे आसानी से मूव किया जा सकता है. हालांकि, इसकी कूलिंग स्प्लिट AC जितनी पावरफुल नहीं होती, लेकिन छोटे कमरों और पर्सनल यूज के लिए यह काफी अच्छा विकल्प है.

आसान भाषा में कहे तो Portable AC हर किसी के लिए नहीं है. अगर आप बड़े कमरे के लिए सोच रहे हैं तो यह गलती होगी. लेकिन छोटे स्पेस और फ्लेक्सिबिलिटी के लिए यह एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल विकल्प है.

यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :