भीषण गर्मी को दूर भगा देंगे..ये 5 तगड़े हाई-कैपेसिटी एयर कूलर्स, कम है प्राइस

गर्मियों में जब जब पारा आसमान छूने लगता है, तो ऐसे में कोई भी साधारण कूलर अपना दम ही तोड़ देता है। ऐसे में बड़े कमरों, हॉल या ऑफिस को ठंडा रखने के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाले एयर कूलर की जरूरत पड़ने लगती है, लेकिन एक नया कूलर खरीदते वक्त केवल कीमत देख लेने से मात्र से काम नहीं चलता है। नए कूलर में आपको कूलर का टैंक देखना होता है, यह कितने लीटर का है, कितनी दूर तक यह हवा फेंकता है (मतलब इसका एयर थ्रो कितना है) और इसके अलावा कूलिंग के लिए इसमें कौन सी तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। मार्केट में मौजूद बड़े साइज के डेजर्ट कूलर का कंपैरिजन करें, तो ज्यादा कूलिंग और बड़े स्पेस के लिए आपको कई दमदार चॉइस मिल जाने वाली हैं, हम आपको यहाँ कुछ सबसे अच्छे कूलर की जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन से नाम शामिल हैं।

THERMOCOOL Commercial Air Cooler Aaron 18 Inch 95Ltr

अगर आप अपनी दुकान, ऑफिस या किसी कमर्शियल स्पेस के लिए एक दमदार और हैवी-ड्यूटी कूलर को खरीदने के लिए निकल रहे हैं लेकिन आपका बजट आपको ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए प्रेरित नहीं करता है, लेकिन क्वालिटी से आप कॉम्परोमाइज़ नहीं करना चाहते हैं, ऐसे में आप इस कूलर के साथ जा सकते हैं। यह कूलर कम खर्च में शानदार कूलिंग और किफायती कीमत का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जा सकता है। इस कूलर की सबसे बड़ी खूबी इसका 95 लीटर का पानी का टैंक है। बड़ा टैंक होने की वजह से इसमें बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता, लंबे समय तक लगातार ठंडी हवा देता रहता है। इसमें मॉडर्न हनीकॉम्ब पैड दिए गए हैं जो कूलिंग को और बढ़ा देते हैं। ये इन्वर्टर से भी चल सकता है, यानी बिजली जाने पर भी आपकी कूलिंग बंद नहीं होगी। खरीदने के लिए क्लिक करें!

Symphony Winter 100XL Desert Air Cooler

बड़े कमरों और बड़ी फैमिली के लिए Symphony Winter 100XL को एक प्रीमियम डेजर्ट कूलर के तौर पर बाजार में उतारा गया है, जिसका पूरा फोकस एयर फ्लो और ज्यादा कैपेसिटी पर है। इस कूलर की सबसे बड़ी खासियत इसका 105 लीटर का बड़ा टैंक है। इसके साथ ही इसमें चारों तरफ (4-साइड) हनीकॉम्ब पैड, +Air Fan टेक्नोलॉजी और कूल फ्लो डिस्पेंसर भी मिल जाता है, जो कमरे के हर कोने को बहुत जल्दी से ठंडा कर देता है। खरीदने के लिए क्लिक करें!

Crompton Ozone Royale Desert Air Cooler 88L

अगर आप गर्मी में कूलिंग के साथ-साथ हाई-टेक फीचर्स और आराम भी चाहते हैं, तो Crompton Ozone Royale आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह डेजर्ट कूलर कई ऐसे एडवांस फीचर्स से लैस है जो आम कूलरों में मेल नहीं खाते हैं। इसमें आपको उमस से बचने के लिए ह्यूमिडिटी कंट्रोल, गंदा पानी खुद बाहर निकालने के लिए ऑटो ड्रेन, ऑटो फिल और चारों तरफ हवा फेंकने के लिए 4-वे एयर डिफ्लेक्शन जैसे कमाल के फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, इसमें लंबे समय तक चलने वाला एवरलास्ट पंप और शानदार कूलिंग के लिए हाई-डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड दिए गए हैं। खरीदने के लिए क्लिक करें!

Bajaj DMH 90 Neo 90L Desert Air Cooler

बड़े कमरों को ठंडा करने के लिए बजाज ने अपना नया Bajaj DMH 90 Neo डेजर्ट कूलर मार्केट में उतारा है। यह कूलर बड़े स्पेस को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो कंपनी के भरोसे के साथ दमदार परफॉर्मेंस देता है। इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं जो हवा को साफ रखते हैं। साथ ही, जबरदस्त कूलिंग के लिए आइस चैंबर, 3-स्पीड कंट्रोल और ये पूरे 90 फीट दूर तक हवा फेंक (एयर थ्रो) सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी इस पर 3 साल की फुल प्रोडक्ट वारंटी दे रही है। खरीदने के लिए क्लिक करें!

Usha Racer Plus Desert Cooler 95L

लंबे टाइम तक चलने वाली कूलिंग और ज्यादा एयर थ्रो चाहने वालों के लिए Usha Racer Plus एक प्रीमियम ऑप्शन बनकर उभरा है। इस कूलर को खास तौर पर बड़े कमरों और हॉल के लिए डिजाइन किया गया है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 95 लीटर की बड़ी पानी की टंकी दी गई है, जिससे इसे बार-बार भरने की टेंशन नहीं रहती। साथ ही, भीषण गर्मी में कड़क ठंडक देने के लिए इसमें एक स्पेशल आइस चैंबर और पावरफुल एयरफ्लो मिलता है, जो गर्मियों में भी बड़ी फैमिलीज को आराम देता है। खरीदने के लिए क्लिक करें!

कौन सा कूलर बेस्ट रहेगा?

इस बार गर्मी में अगर आप कोई छोटा मतलब एंट्री-लेवल कूलर खरीदने के बजाय एक बड़े साइज और ज्यादा कैपेसिटी वाला कूलर ढूंढ रहे हैं, तो ये सभी कूलर आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। यह कूलर्स कम कीमत में प्रीमियम फील और कूलिंग दोनों देते हैं, इसी कारण यह सस्ते में महंगे वाले ऑप्शन से कहीं बेहतर माने जा सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: 45 डिग्री में भी कूलर को AC बना देंगे ये फ्री के जुगाड़, घंटे भर में लगने लगेगी सर्दी, चमत्कारी हैं ये 5 तरीके

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :