Ek Badnaam Aashram Season 3 Part 2 इस महीने रिलीज हो सकती है. हालांकि, इसको लेकर ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है लेकिन Amazon MX Player की वेबसाइट से पता चलता है कि Aashram Season 3 Part 2 फरवरी 2025 में रिलीज होने के लिए तैयार है. ऐसे में Aashram के फैन्स का इसका इंतजार करना तो बनता है.
टीजर से साफ है कि Aashram Season 3 Part 2 में भी बाबा निराला और भोपा स्वामी तरह-तरह के कांड करते नजर आएंगे. ऐसे में इस वेब-सीरीज को देखने के लिए आप बढ़िया डिस्प्ले वाला फोन खरीद कर अपने आपको Aashram Season 3 Part 2 देखने के लिए तैयार कर सकते हैं. नीचे आपको ऐसे ही टॉप क्लास फोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो दमदार डिस्प्ले के साथ आते हैं.
Aashram Season 3 Part 2 देखने के लिए आप इस शानदार फ्लैगशिप फोन को खरीद सकते हैं. इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया गया है. इसको अब ब्रिकी के लिए भी उपलब्ध करवा दिया गया है. Samsung S25 Ultra में 6.9-इंच की Dynamic AMOLED 2x स्क्रीन दी गई है जो काफी शार्प पिक्चर क्वालिटी उपलब्ध करवाता है. इसमें 1440×3120 पिक्सल के साथ QHD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने पहुंच जाइए दुबई, उतनी ही कीमत में हो जाएगा घूमना-फिरना और फोन
iPhone 16 Pro Max भी फ्लैगशिप फोन है. इस फोन पर आप Aashram Season 3 Part 2 के एक-एक सीन को क्लियरली देख सकते हैं. इस फोन में LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ 120Hz, HDR10, Dolby Vision का भी सपोर्ट दिया गया है.
Aashram Season 3 Part 2 देखने के लिए गूगल का Pixel 9 Pro XL फोन भी बढ़िया च्वॉइस है. इस फोन में LTPO OLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट HDR10+ सपोर्ट के साथ दी गई है. इसका स्क्रीन साइज 6.8-उंच का है जो 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है.
iQOO 13 पर भी आप Aashram के बाबा निराला और भोपा स्वामी की एक-एक करतूत देख सकते हैं. इस फोन में 6.82-इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन 1 बिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ दी गई है. यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसमें HDR10+ का भी सपोर्ट मिलता है. इस फोन में 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
OnePlus 13 भी कंपनी का फ्लैगशिप फोन है. इस फोन पर भी Aashram Season 3 Part 2 को फुल एचडी क्वालिटी में देख सकते हैं. इसमें 6.82-इंच की LTPO 4.1 AMOLED स्क्रीन दी गई है. यह 120Hz, Dolby Vision, HDR10+, HDR Vivid सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
यह भी पढ़ें: Airtel-Jio-Vi की दुखती रग पर BSNL ने रखा हाथ! केवल ₹99 में दे रहा अनलिमिटेड कॉल, चेक करें बिना डेटा वाले सभी प्लान