गर्मी को छूमंतर कर देंगे ये वाले एयर कूलर..खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

HIGHLIGHTS

गर्मियों में सस्ते में कूलर खरीदना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

कम प्राइस में कई ब्रांड्स के अच्छे खासे कूलर मिल जाते हैं।

यहाँ आपको गर्मी छूमंतर कर देने वाले सस्ते कूलर की लिस्ट मिलेगी और खरीदने से पहले जान लेने वाले 5 पॉइंट्स भी।

पिछले कुछ समय से गर्मी आए दिन करवट ले रही है। काभी ऐसी गर्मियों पड़ने लगती है कि हालत ही खराब कर दे, तो काभी मौसम एकदम सुहाना हो जाता है। दिल्ली-NCR में इस समय तापमान कुछ अच्छा है लेकिन कई शहरों में गर्मी निरंतर बढ़ रही है। ऐसे में घर बाहर रहना तो मुश्किल है ही, घर के अंदर भी रुकना दूभर हो रहा है। हर कोई AC नहीं खरीद सकता, और हर कमरे में AC लगाना भी आसान नहीं होता। ऐसे में एयर कूलर एक बहुत ही किफायती और समझदारी भरा ऑप्शन हो सकता है। कूलर के कुछ फायदे भी हैं, असल में, इसमें बिजली की खपत कम होती है, इसे पोर्टेबल होने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना ले जाना आसान होता है। इसके अलावा अगर आपने सही मॉडल का चुनाव किया है तो आपको उससे AC वाली ठंडक भी मिल सकती है।

हमने आपके लिए 5 ऐसे एयर कूलर चुने हैं जो छोटे कमरे, मिड साइज के रूम और बड़े बड़े हॉल आदि के लिए भी काम में लिए जा सकते हैं। इनमें हनीकॉम्ब और एंटी-बैक्टीरियल पैड्स के अलावा बड़ी टंकी होती है, जो ठंडक को सपोर्ट करती है और गर्मी को छूमंतर करने की क्षमता रखती हैं। आइए अब इन सभी कूलर के बारे में एक एक करके जानते हैं, इसके अलावा यह भी जानते हैं कि आखिर आपको एक कूलर खरीदने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

Bajaj PX97 Torque 36L

सबसे पहले बात करें Bajaj PX97 Torque 36L की, तो यह छोटे कमरे, स्टडी रूम या ऑफिस के लिए बहुत अच्छा कूलर है। इसकी 36 लीटर की टंकी है और लगभग 30 फीट तक हवा फेंक सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल पैड और हनीकॉम्ब पैड दिए गए हैं, जिससे हवा ठंडी होने के साथ साफ भी रहती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह इनवर्टर पर भी चल जाता है, यानी बिजली चली जाए तब भी राहत मिलती रहेगी।

Orient Durachill 40L

अगर आपको थोड़ा बड़ा और स्टाइलिश कूलर चाहिए तो Orient Durachill 40L अच्छा ऑप्शन है। इसमें 3 साइड हनीकॉम्ब पैड लगे हैं, जिससे कूलिंग ज्यादा मिलती है और इसकी एयर डिलीवरी काफी फास्ट है, जिससे कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचती है। यह पोर्टेबल भी है, इसलिए इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाया ले जाया जा सकता है।

Bajaj DMH90 Neo 90L

अब अगर आपका कमरा बड़ा है या हॉल के लिए कूलर चाहिए, तो Bajaj DMH90 Neo 90L बहुत दमदार कूलर है। इसकी 90 लीटर की बड़ी टंकी है और करीब 90 फीट तक एयर थ्रो देता है। इसमें ड्यूरामरीन पंप लगा है जो लंबे समय तक चलता है और यह भी इनवर्टर पर आराम से चल जाता है। बड़े लिविंग रूम या हॉल के लिए इसे एक दमदार ऑप्शन कहा जा सकता है।

Crompton Optimus 100L

बड़े स्पेस के लिए एक और पावरफुल कूलर है Crompton का Optimus 100L। इसकी 100 लीटर की बड़ी टंकी और 5500 m³/hr एयर डिलीवरी इसे बड़े हॉल, ओपन एरिया या रेस्टोरेंट जैसी जगहों के लिए इसे बेस्ट ऑप्शन बनाती है। इसमें हनीकॉम्ब पैड दिए गए हैं जो लंबे समय तक ठंडक बनाए रखते हैं, इसके अलावा इस कूलर से बिजली की भी खपत कम होती है।

Symphony Ice Cube 27

बड़े कमरों की ज्यादा बात हो गई और बड़े कूलर हमने देख भी लिए आइए अब एक छोटे कमरों के लिए बेस्ट ऑप्शन को देखते हैं। यह Symphony Ice Cube 27 है। यह छोटा लेकिन काफी पावरफुल पर्सनल कूलर है। इसमें 3 साइड हनीकॉम्ब पैड, i-Pure टेक्नोलॉजी, वॉटर लेवल इंडिकेटर और इनवर्टर कम्पैटिबिलिटी मिलती है, इसका मतलब है कि डायरेक्ट बिजली न होने पर भी यह चलता रहने वाला है। छोटे कमरे के लिए यह बहुत बढ़िया और बजट फ्रेंडली कूलर है।

कूलर खरीदने से पहले ये बातें जरूर ध्यान रखें

कूलर खरीदते समय सबसे पहले अपने कमरे का साइज देखें। छोटे कमरे के लिए 25–40 लीटर टैंक वाला कूलर सही रहता है, मिड साइज रूम के लिए 40–70 लीटर और बड़े हॉल के लिए 70 लीटर से ऊपर का डेजर्ट कूलर लेना चाहिए। हमेशा हनीकॉम्ब पैड वाला कूलर लें, क्योंकि ये पुराने घास वाले पैड से ज्यादा ठंडक देते हैं और लंबे समय तक चलते भी हैं। अगर आपके यहां बिजली कटौती होती है, तो इनवर्टर कम्पैटिबल कूलर जरूर लें। साथ ही एंटी-बैक्टीरियल पैड और वॉटर लेवल इंडिकेटर जैसे फीचर्स का भी ध्यान रखें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आप इन गर्मियों में अपने घर के लिए एक सही ऑप्शन चुन सकेंगे।

यह भी पढ़ें: EPFO 3.0: 1 अप्रैल से बदल रहा ये नियम..UPI की मदद से चुटकियों में मिलेगा PF का पैसा, देखें कैसे

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :