अभी ऑनलाइन बना लें ये वाला ‘सरकारी कार्ड’..अस्पताल में भर्ती होने पर नहीं रहेगी बिल की टेंशन
सरकार की ओर से देश के लोगों को Ayushman Bharat Card की सुविधा दी जा रही है।
इस कार्ड की सहायता से मुफ़्त इलाज किया जाता है।
ऑनलाइन 2 मिनट में ये कार्ड कैसे अप्लाई करें।
बहुत से लोग ऐसा कहते हैं कि देश में सरकारी अस्पतालों से सही प्रकार से इलाज नहीं किया जाता है और अगर निजी अस्पताल में चले जाएं तो जेब खाली। यह कभी न कभी सभी ने महसूस किया होता है। हालांकि, इस समय के लिए ही सरकार की ओर से एक सुविधा को कुछ समय पहले पेश किया गया था। असल में देश के नागरिकों के लिए मेडिकल सुविधाएं आसानी से पाने के लिए सरकार ने Ayushman Bharat Card को पेश किया था। इस कार्ड की मदद से देश के लोगों को सस्ती कीमत पर इलाज और दवाएँ दी जाती हैं। हालांकि, इसके लिए नागरिकों का मात्र होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि अगर आप अस्पताल में भर्ती हो जाएं तो बिना बिल की टेंशन के कैसे इस कार्ड की मदद के अपना इलाज करवा सकते हैं। यहाँ हम आपको इस कार्ड के लिए पात्रता और इसे बनवाने की पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं।
Surveyआयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए?
अगर आप अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा कुछ दस्तावेज भी आपको अपने पास रखने होंगे। आइए एक एक करके इनके बारे में जानते हैं।

- सबसे पहले आपके पास एक आधार कार्ड का होना जरूरी है।
- यह भी ध्यान रखें कि आधार कार्ड का अपने Mobile Number के साथ लिंक होना बेहद जरूरी है।
- जिस डिवाइस से आप ऐप्लीकेशन भरने जा रहे हैं, उसका कैमरा अच्छा होना चाहिए।
- इसके अलावा इंटरनेट कनेक्शन को भी चेक कर लें, यह स्टेबल होना चाहिए।
कैसे जानें कार्ड के लिए पात्रता?
सबसे पहले आपको यह जांच कर लेनी चाहिए कि आप इस कार्ड के लिए पात्र हैं भी या नहीं। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड या iOS डिवाइस में Ayushman Bharat App को डाउनलोड करके कुछ परमिशन देनी हैं। इसके अलावा एक OTP के माध्यम से लॉगिन करना है। इसके बाद आपको अपना राज्य उआर जिले का चुनाव करना है। इसके बाद नजर आ रही लिस्ट में से आपको PM-JAY का चुनाव करना है। अब लिस्ट में आपको अपना नाम तलाश करना है। अगर आपको अपना नाम मिलता है तो आप आयुष्मान भारत कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अप्लाई करने के लिए क्या करें?
अब जब आपको लिस्ट में आपका नाम मिल चुका है तो आपको उसके बगल में नजर आ रहे e_KYC या Action बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद एक लाइव फोटो खींचकर आपको इस प्रोसेस को पूरा करना है और अब आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को भी यहाँ भरना है। इसके बाद आपको इस भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर देना है। अब कुछ दिनों के इंतज़ार के बाद अगर आपका कार्ड अप्रूव हो जाता है तो आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मियां-बीवी’ के लिए तगड़ा Airtel Plan..एक ही बिल में कॉलिंग-डेटा और OTT
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
