गर्मी का मौसम अब अपनी चरम सीमा पर है, और पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समय पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है, और आने वाले दिनों में इसका और बढ़ना तय है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि इस गर्मी से बचने के लिए क्या किया जाए। आपके पास दो विकल्प हो सकते हैं: एसी का इस्तेमाल करें या फिर कूलर का।
भारत में आज भी बड़ी संख्या में लोग कूलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कूलर उतनी ठंडी और ताजगी वाली हवा नहीं दे पाते जितनी हमें चाहिए होती है। ऐसे में हम अक्सर निराश हो जाते हैं और अपने पुराने कूलर को बदलने के बारे में सोचते हैं। फिर हम बाजार में एक नया कूलर खरीदने निकल पड़ते हैं, लेकिन इस वक्त कूलर महंगे होते हैं।
यह भी पढ़ें: AC भी हो जाएगा फेल, तपती गर्मी में कमरे को लद्दाख जैसा ठंडा कर देगा एयर कूलर, आज ही आज़माएं ये 5 कारगर हैक
लेकिन क्या होगा अगर हम आपको बताएं कि आपका पुराना कूलर सिर्फ 150 रुपये के एक डिवाइस के साथ एसी जैसी ठंडी हवा दे सकता है? हां, आपने सही सुना! यह डिवाइस, जिसकी कीमत 150 रुपये से 300 रुपये के बीच होती है, आपके कूलर को एसी जैसा बना सकता है। इस छोटे से डिवाइस के साथ आप अपने घर में बच्चों की छुट्टियों का आनंद लेते हुए शिमला जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं कि यह जादुई डिवाइस कौन सा है जो आपकी बड़ी समस्या का समाधान सिर्फ 150 रुपये में कर सकता है।
अगर आप अपने पुराने से पुराने कूलर को एसी जैसी कूलिंग के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको एक छोटू डिवाइस की जरूरत पड़ने वाली है। आप इसे Amazon India से भी खरीद सकते हैं। हालांकि, बाजार में आपको अलग अलग कीमत में अलग अलग डिवाइस मिल जाने वाले हैं, लेकिन अगर आप सबसे सस्ते डिवाइस को भी खरीदते हैं तो भी आपका काम हो जाने वाला है।
असल में, आपको Amazon India पर जाकर सर्च बॉक्स में केवल और केवल ‘Aluminum Water Cooling Block’ लिखना है। ऐसा करने के बाद आपके सामने प्रोडक्टस की जो अलग अलग कंपनियों ने बनाए हैं की पूरी लिस्ट आ जाने वाली है। इनकी कीमत भी आपको यहाँ 150 रुपये से 1000 रुपये के बीच में नजर आ सकती है। हालांकि, अगर आप सबसे सस्ते डिवाइस को भी लेते हैं तो भी आपका काम हो जाने वाला है। आइए अब जानते है कि ये डिवाइस क्या करता है।
असल में, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह छोटू डिवाइस आपके कूलर के पानी को ठंडा करता है। हालांकि, इस काम को आप कूलर में बर्फ डालकर भी कर सकते हैं, लेकिन अब यह भी सवाल उठता है कि आप कब तक अपने कूलर में बर्फ डालते रहने वाले हैं। एक समय आएगा जब आप परेशान हो जाएंगे और नए कूलर को लाने पर ही विचार करने लगेंगे। हालांकि, यह कोई समाधान नहीं है। क्यों न आप इस डिवाइस के साथ अपने कूलर में डले हुए पानी को ठंडा करके ही रखें। अब जैसे ही पानी खत्म होने लगे तो आप फिर से डाल सकते हैं लेकिन यह डिवाइस अपना काम निरंतर करता रहने वाला है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आप एक कूलर में कितने डिवाइस इस्तेमाल कर सकते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि एक छोटे कूलर के लिए एक डिवाइस काफी है लेकिन अगर आपका कूलर कुछ बड़ा है तो आप दो डिवाइस तक भी इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि, मैं आपको सलाह दूंगा कि आप एक या दो से ज्यादा इन डिवाइस का इस्तेमाल न करें। यह डिवाइस आपके कूलर में एक एल्युमिनियम वाटर कूलिंग किट के तौर पर इस्तेमाल में लिया जा सकता है।
इसके अलावा अगर आप अपने कूलर से कुछ ज्यादा ही बेहतर एसी जैसी कूलिंग चाहते हैं तो आप हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लंबे समय तक आपको ठंडी हवा देने के लिए एक बेहतर उपाय हो सकता है। अलावा आप किसी भी हार्डवेयर की दुकान से बेहद ही सस्ते में इस समय अपने कूलर के नाप के हिसाब से हनीकॉम्ब पैड खरीद सकते हैं। यह आपको 150 रुपये से 300 रुपये के बीच में मिल जाने वाले हैं।
आप इन दो चीजों का इस्तेमाल करके अपने कूलर को वाकई एक एसी जैसी प्रोडक्ट में बदल सकते हैं। इन दो चीजों को इस्तेमाल करने के बाद आपका कूलर शिमला वाली कूलिंग आपको देने लग जाने वाला है। इसके बाद आपको अपने खटारा कूलर से कोई भी शिकायत नहीं होने वाली है। आपको आज ही अपने पुराने कूलर में इन दो चीजों को इस्तेमाल करके देखना चाहिए, इसके बाद आप अंतर को देखने वाले हैं।