Air Cooler Tricks: गर्मी शुरू होते ही घरों में एयर कूलर चलने लगते हैं. बढ़ते तापमान में कूलर राहत देता है, लेकिन एक बड़ी गलती जो लोग करते हैं वह है इसे बिना साफ किए इस्तेमाल करना. यही वजह है कि कूलर का पानी जल्दी गंदा हो जाता है, बदबू आने लगती है और मच्छरों का खतरा भी बढ़ जाता है.
पहले हमनें आपको कूलर में नमक और बर्फ डालने वाली ट्रिक बताई थी. जिससे बर्फ ज्यादा देर तक टिका रहता है और कूलर से ठंडी-ठंडी हवा आती रहती है. यह ट्रिक कमरा को एकदम ठंडा बना देती है. लेकिन इसके साथ आपको एक और ट्रिक बता रहे हैं जिसेस आप अपने कूलर की एफिशियंसी बढ़ा सकते हैं.
सीधी बात है कि अगर कूलर का पानी साफ न रखा जाए तो यह मच्छरों के पनपने की जगह बन सकता है. खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में इसका खतरा ज्यादा रहता है. इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में एक आसान घरेलू उपाय है, जो बिना बार-बार पानी बदले कूलर को साफ रखने में मदद करता है और वह है फिटकरी का इस्तेमाल.
कूलर के टैंक में पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे उसमें गंदगी और बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं. फिटकरी डालने से पानी की क्वालिटी बेहतर होती है और गंदगी नीचे बैठ जाती है. यह प्रक्रिया पानी को साफ करने के साथ-साथ उसे ज्यादा समय तक उपयोग के लायक बनाए रखती है.
फिटकरी कूलर के पानी को कई तरह से बेहतर बनाती है और इसकी वजह से कूलिंग भी बेहतर हो जाती है.
कूलर के पानी में फिटकरी डालना आसान है, लेकिन सही मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. एक छोटा सा टुकड़ा ही काफी होता है. ज्यादा फिटकरी डालने से पानी की क्वालिटी खराब भी हो सकती है. इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि समय-समय पर कूलर का पानी बदलते रहें और उसे साफ करते रहें. अगर सफाई नहीं की गई, तो फिटकरी डालने के बाद भी कूलर मच्छरों का अड्डा बन सकता है.
कूलर की सही मेंटेनेंस सिर्फ कूलिंग के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. साफ पानी से न सिर्फ ठंडी हवा बेहतर मिलती है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी कम होता है. इसलिए छोटी-छोटी आदतें जैसे फिटकरी का इस्तेमाल और नियमित सफाई, आपके कूलर को ज्यादा असरदार और सुरक्षित बना सकती हैं.
यानी फिटकरी आपके कूलर की सफाई का ध्यान रखेगा और बर्फ और नमक उसकी एफिशियंसी बढ़ा देगी. इससे आपका एक्सपीरियंस एकदम बदल जाएगा.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा