AC vs Heat Pump: क्या भारत में AC की बाप बनेगी ये टेक्नोलॉजी या हो जाएगा खुद का पत्ता साफ?

HIGHLIGHTS

रिवर्सिबल रेफ्रिजरेशन साइकिल पर काम करती है हीट पंप टेक्नोलॉजी।

AC और हीटर के मुकाबले आधी बिजली खपत में ऑल-वेदर कूलिंग का वादा।

भारतीय मौसम, शोर और भारी-भरकम इंपोर्ट कॉस्ट के आगे क्या टिक पाएगा यह जुगाड़?

उत्तर भारत में बेशक हल्की बारिश हुई है, लेकिन इसके बाद भी पारा गिरने का नाम नहीं ले रहा है। अभी के लिए तो कुछ राहत जरूर है लेकिन मई-जून में तो यह गर्मी 45-50 डिग्री तक पहुँच गई थी, ऐसे में जाहिर है कि आपका घर आपके घर की दीवारें सभी भट्टी की तरह तपती हैं। हालांकि, इसके बाद जैसे जैसे मौसम ठंड की ओर बढ़ता है तो गर्मी के जैसे ही ठंड भी आपकी नाम में दम कर देती है। यह पूरे साल चलता ही रहता है। ऐसे में, गर्मी में AC निरंतर चलता रहता है और सर्दी में हीटर निरंतर चलता है तो जाहिर है कि बिजली का बिल भी बढ़ने वाला ही है। अब इस परिस्थिति से कैसे निकला जाए या बिजली के बिल को दोनों ही मौसम में कैसे कम किया जाए, इसे लेकर इंटरनेट पर डिटेल्स की भरमार मिल जाने वाली है, लेकिन कोई भी ऐसी तकनीकी नहीं है, जो वाकई बिजली के बिल को कम कर सके। हालांकि, अगर इस समय इंटरनेट पर गौर किया जाए तो खबरों को देखा जाए तो सभी कुछ के बीच एक चर्चा बड़ी गर्म है, जो है विंडो हीट पंप (Window Heat Pump) की। अब ये है क्या और कैसे यह आपके बिजली के बिल को कम कर सकता है और क्या वाकई इसके आने से भारत जैसे देश में AC का भविष्य खतरे में पड़ सकता है?

क्या है हीट पंप?

यहाँ आपको कन्फ्यूज होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। असल में, यह मशीन आपको देखने में आपके पुराने विंडो AC जैसी लग सकती है, ऐसे में आप इसे पुराना AC न समझ लें क्योंकि इसके काम करने का तरीका AC से बिल्कुल ही अलग होता है। यह रिवर्सिबल रेफ्रिजरेशन साइकिल पर काम करता है, आइए आसान भाषा में समझते हैं।

सबसे पहले जान लीजिए कि यह मशीन अपने आप से कूलिंग या हीट पैदा नहीं करती है। फिर यह कैसे काम करती है, आइए जानते हैं।

यह आपके कमरे की अंदरूनी गर्मी को सोखती है और उसे खींचकर बाहर फेंक देती है, यह काम आपका AC भी करता है। इसका मतलब है कि गर्मी में इसके काम करने का तरीका AC के जैसा ही होता है!

यह बाहर के ठंडे वातावरण से भी बची-खुची थर्मल एनर्जी (गर्मी) को खींचती है और उसे आपके कमरे के अंदर ट्रांसफर कर देती है। इसका मतलब है कि सर्दियों में इसके काम करने का तरीका कुछ अलग हो जाता है।

इस डिवाइस की मदद से तापमान को शिफ्ट किया जाता है, इसी कारण दावा किया जा रहा है कि यह बिजली के काफी बचत कर सकता है।

क्या भारत के लिए फिट है यह तकनीकी?

हम सभी जानते हैं कि भारत जैसे देश में तापमान बड़ी तेजी से शिफ्ट होता है, ऐसे में क्या भारत जैसे देश के लिए यह तकनीकी फिट है? इस समय यह एक बड़ा सवाल है, लेकिन अमेरिका-यूरोप के ठंडे देशों में यह तकनीक सुपरहिट है, क्योंकि वहां 12 में से 8 महीने भयंकर ठंड पड़ती है। लेकिन भारत की बात अलग है। भारत में इस तकनीक को AC के विकल्प के रूप में देखना एक बहुत बड़ा इल्यूजन हो सकता है, आइए इसे कुछ कारणों से समझते हैं।

हीट शिफ्टिंग में कितना कामयाब?

जब बाहर का तापमान खुद 48 या 50 डिग्री सेल्सियस पार कर जाता है, तब भारत में दीवारों और छतों से ‘रेडिएंट हीट’ निकलती है। हीट पंप कमरे की गर्मी बाहर फेंकने में हांफने लगते हैं। दूसरी ओर, भारतीय इनवर्टर AC कंप्रेसर को बूस्ट करके सीधे तौर पर हाई-कूलिंग जनरेट करते हैं।

AC के मुकाबले काफी ज्यादा नॉइज करता है!

विंडो हीट पंप टेक्नोलॉजी के साथ सबसे बड़ी दिक्कत की बात करें तो यह बहुत ज्यादा शोर करता है, इसका नॉइज़ लेवल बहुत ज्यादा है। जिस देश में लोग साइलेन्ट AC खरीदना चाहते हैं, वहाँ क्या यह ज्यादा शोर मचाने वाली तकनीकी काम कर सकती है? इस समय यह एक बड़ा सवाल है, लेकिन आने वाले समय में हो सकता है, इस तकनीकी में कुछ बदलाव भी किए जाएं।

AC के मुकाबले महंगा या सस्ता?

भारत में लोग अगर AC खरीदने निकल रहे हैं तो सबसे पहले वह अपने बजट को ध्यान में रखते हैं। भारत में एक बेहतरीन ब्रांड का 5-स्टार इनवर्टर AC (जो हीटिंग और कूलिंग दोनों देता हो) 40 से 50 हजार रुपये के प्राइस में आसानी से मिल जाता है, इसके अलावा इसकी सर्विसिंग में भी ज्यादा खर्च नहीं होता है। दूसरी तरफ, भारत में विंडो हीट पंप का कोई बड़ा घरेलू मैन्युफैक्चरिंग हब नहीं है। इसे इम्पोर्ट करना होगा, अब अगर ऐसा किया जाता है तो जाहीर तौर पर यह AC के मुकाबले बहुत अधिक महंगा होने वाला है, और सस्ते एसी के मुकाबले लाखों रुपये कौन ही खर्च करना चाहता है। इसी कारण इस तकनीकी को आम आदमी से तो कोसों दूर कहा जाना चाहिए।

क्या आपको यह खरीदना चाहिए?

हम जानते हैं कि यह महंगे में इम्पोर्ट किया जा सकता है, लेकिन यह आधे भारत के लिए तो काम का है ही नहीं। लेकिन इसके बाद भी यह उन किराये पर रहने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो ज्यादा बिजली के बिल से परेशान हो चुके हैं और जो बार बार घर बदलते रहते हैं, इसके अलावा उनके लिए भी बेस्ट हो सकता है जो सेंट्रलाइज्ड हीटिंग-कूलिंग का खर्च नहीं उठा सकते, क्योंकि इसे बिना दीवार तोड़े इंस्टॉल और शिफ्ट किया जा सकता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि यह आपके घर के नॉर्मल स्प्लिट या विंडो AC को पूरी तरह रिप्लेस कर देगा, तो अभी देश के मार्केट और मौसम के हिसाब से यह मुमकिन नहीं है। भारत में फिलहाल ‘मेड इन इंडिया’ इनवर्टर ऑल-वेदर AC ही सबसे भरोसेमंद और पैसा वसूल जुगाड़ हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 4b: बिकना शुरू हुआ Nothing का लेटेस्ट फोन..कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :