भारत की चिलचिलाती गर्मी में 44 डिग्री के तापमान को झेलना हर किसी के लिए एक चुनौती बन गया है. देश भर में गर्मी की वजह से लोग AC खरीदने पर मजबूर हैं. इसके चलते 1.5 टन के AC मॉडल्स की खरीद में काफी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. ये AC वैसे तो छोटे कमरों के लिए काफी अच्छे होते हैं लेकिन बिजली का बिल कम रखने के लिए देखभाल कर एक सही AC चुनना जरूरी है.
देश की अलग-अलग जगहों पर तापमान 44 डिग्री के भी पार हो रहा है. इसके चलते दिल्ली, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में AC तो जैसे एक बेसिक ज़रूरत बन गया है. ऐसे में अगर आप भी इस तपती गर्मी से बचने के लिए एक अच्छा AC खरीदने की सोच रहे हैं तो आप अकेले नहीं हैं. लेकिन इन्हें किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर “बेस्ट AC” का फ़िल्टर लगा कर खरीदने से आप अपनी बिजली की खपत को बढ़ा सकते हैं. आइए जानें कि 1.5 टन का AC खरीदते हुए आपको क्या बातें ध्यान में चाहिएं.
1.5 टन का AC 120 फुट से 180 फुट तक के कमरों में बढ़िया ठंडक देता है. अगर आपका कमरा इससे छोटा है, तो एक बड़े AC पर पैसे क्यों बर्बाद करना? यहां आप 1 टन का एसी खरीद सकते हैं. वहीं अगर आपका कमरा इससे ज़्यादा बड़ा है तो आपका AC मई के महीने में एक पंखे के बराबर कूलिंग दे सकता है. ऐसे में 2 टन का एसी बेहतर साबित हो सकता है.
एक इन्वर्टर AC अपने कंप्रेसर की स्पीड को कूलिंग की जरूरत के हिसाब से बदल लेता है, इस से बिजली भी बचती है और तापमान भी स्थिर रहता है. अगर आप रोज़ AC चलाते हैं तो इन्वर्टर AC ज़्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है.
AC खरीदने से पहले हमेशा उसकी BEE रेटिंग को ध्यान से चेक कर लें. एक 5 स्टार AC एक 3 स्टार AC से कम बिजली खाता है, भले ही उसकी कीमत ज़्यादा हो.
हमेशा 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल वाला एसी ही चुनें. कॉपर कंडेंसर जल्दी और बेहतर कूलिंग करता है, इसे ठीक करना भी आसान होता है.
हमेशा AC लेते समय कूलिंग फीचर्स को देख लेना चाहिए. जैसे:
ये छोटे फीचर्स कई बार बहुत कारगर साबित होते हैं.
एक सस्ता AC जिसकी कस्टमर सर्विस बेकार हो, आपके लिए आगे जाकर बहुत बड़ा सिरदर्द बन सकता है. अच्छी सर्विस देने वाले ब्रैंडस जैसे LG, Samsung, Daikin, Voltas, Blue Star और Panasonic हमेशा से ही भारत में लोगों की पसंद रहे हैं.
अपने AC के साथ आने वाले फीचर्स के बारे में ध्यान से जान लेना चाहिए। स्मार्ट फीचर्स जैसे Wi-Fi कंट्रोल और वॉइस कंट्रोल भी आपके AC को बेहद स्मार्ट सकते हैं.
यह भी पढ़ें: AC के साथ जरूर लगाएं ये छोटा डिवाइस, वर्ना गर्मी में जाएगा फूंक…कीमत भी बस इतनी, जानबूझ कर नहीं बताता मैकेनिक