महंगे AC छोड़िए! AC से बेहतर कूलिंग देते हैं ये 5 टावर कूलर्स, Amazon Summer Sale में मिल रहे सोच से भी सस्ते

By

चिलचिलाती गर्मी के घर के अंदर बैठना भी मुश्किल हो जाता है. गर्मी की वजह से लोग नया एयर कंडीशनर खरीदने की भागदौड़ में लग तो जाते हैं लेकिन एयर कंडीशनर की ऊंची कीमतें देखकर कई लोग इस प्लान को कैंसिल कर देते हैं. मामूली से मामूली एयर कंडीशनर भी काफी महंगा आता है और उसकी देखभाल भी ज्यादा करनी पड़ती है, वहीं एक एयर कंडीशनर को एक कमरे से दूसरे में ले जाना तो असंभव ही है. ऐसे में Amazon की Summer Sale में सस्ते टावर एयर कूलर एक बेहतरीन डील बनकर सामने आए हैं. टावर कूलर्स बिंदास कूलिंग देने के साथ ही पोर्टेबल भी होते हैं. इस समय Bajaj और Havells जैसे तगड़े ब्रांड्स के बढ़िया कूलर्स पर भारी डिस्काउंट चल रहे हैं. इन कूलर्स में सबसे अच्छी बात है इनका लो-एनर्जी कंज़म्प्शन फीचर जो बिजली की खपत कम करता है.

BHABURLY Amaze 50L (6,489 रुपये) (यहाँ से खरीदें)

BHABURLY का ये दमदार कूलर 50 लीटर तक का पानी रखने की क्षमता के साथ आता है और इसमें एक शक्तिशाली 6 इंच का ब्लोअर भी मिलता है. ये एक काफी लो नॉइज़ कूलर होने की वजह से शोर नहीं करता है. गर्मी में एकदम ठंडक देने के लिए इसमें एक आइस चैम्बर भी दिया गया है. ये काफी कम बिजली खाता है और इसमें दी गई मोटर 1350RPM पर चल सकती है.

Bajaj TMH50 Tower Cooler 50L (9,199 रुपये) (यहाँ से खरीदें)

50 लीटर पानी भरे रखने की क्षमता वाला यह कूलर 129 सेंटीमीटर की लम्बाई के साथ आता है. इस कूलर में 90 फुट तक का बढ़िया एयर थ्रो मिलता है. इसमें इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी भी मिलती है और हवा की गति को धीमा या तेज करने के लिए इसमें 3 स्पीड मोड मिलते हैं. बेहतर कूलिंग करने के लिए इसमें भी एक आइस चैंबर मिलता है और यह कूलर चारों दिशाओं में हवा देने में सक्षम है.

Havells Zurii-M 40L (9,990 रुपये) (यहाँ से खरीदें)

यह कूलर भी काफी अच्छा है, इसमें एक थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन का फीचर आता है. इसके टैंक में 35 लीटर तक पानी रखने की क्षमता है. इस कूलर को आराम से एक से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है क्योंकि इसके पहिये चारों दिशाओं में घूम सकते हैं. बढ़िया कूलिंग के लिए इसमें हनीकॉम्ब पैड्स भी मिल जाते हैं और साफ हवा देने के लिए इसमें डस्ट फ़िल्टर नेट भी मिलता है.

SUMMERCOOL Solitaire Tower (6,599 रुपये) (यहाँ से खरीदें)

इस कूलर में 30 फुट तक का लंबा एयर थ्रो मिलता है और इसके अंदर भी एक आइस चैंबर मिलता है. इसमें 75 लीटर का टैंक है. इसमें पानी के लेवल को दिखाने के लिए एक इंडिकेटर भी मौजूद है. यह कूलर इन्वर्टर कम्पैटिबल है. यह हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है और कम शोर करता है. इसके अलावा इसमें ऑटो-स्विंग का फंक्शन भी है.

HAVAI Bullet Tower Cooler 20L (5,586 रुपये) (यहाँ से खरीदें)

इस कूलर में एक 6 इंच का ब्लोअर मिलता है और यह कूलर 150 से 170 फूट तक के कमरे में बढ़िया कूलिंग कर सकता है. इसका टैंक 20 लीटर की कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें 3 अलग-अलग स्पीड मोड मिलते हैं. इसमें दोनो तरफ हनीकॉम्ब पैड्स मिलते हैं. यह 15 फूट तक के एयर थ्रो के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: 8000 रुपये से कम में 92 लीटर का कूलर, Amazon Sale में औंधे मुंह गिरी कीमत, देखें टॉप डील्स


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By