Digit.in

लाइफ में एक बार ज़रूर देखें ये 5 वेब सीरीज, हर एक है मास्टरपीस, 9 के ऊपर है सबकी IMDb रेटिंग

लाइफ में एक बार ज़रूर देखें ये 5 वेब सीरीज, हर एक है मास्टरपीस, 9 के ऊपर है सबकी IMDb रेटिंग

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसी वेब सीरीज हैं, जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं. इनमें से कुछ सीरीज को दर्शक बार-बार देखना पसंद करते हैं, क्योंकि उनकी कहानी, एक्टिंग और प्रस्तुत करने का तरीका दिल को छू जाता है. खास बात यह है कि इन चुनिंदा सीरीज को IMDb पर 9 से ज्यादा की रेटिंग मिली है. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 टॉप रेटेड वेब सीरीज के बारे में और इन्हें आप कहां देख सकते हैं.

Panchayat

इस लिस्ट की शुरुआत TVF की मशहूर सीरीज पंचायत से होती है. जितेंद्र कुमार द्वारा निभाया गया मुख्य किरदार एक गांव की ग्राम पंचायत में नौकरी करने वाले युवक की कहानी बयां करता है. अब तक इसके चार सीजन रिलीज हो चुके हैं और अब दर्शक पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस दिलचस्प सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. पंचायत को IMDb पर 10 में से 9 की शानदार रेटिंग मिली है.

Kota Factory

जितेंद्र कुमार की एक और हिट सीरीज कोटा फैक्ट्री JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के जीवन पर आधारित है. इसमें कोटा का कोचिंग कल्चर, छात्रों पर पड़ने वाले दबाव और उनकी भावनात्मक जद्दोजहद को बखूबी दर्शाया गया है. नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस ब्लैक-एंड-व्हाइट सीरीज को IMDb से 9 की रेटिंग मिली है.

Gullak

गुल्लक उन चुनिंदा सीरीज में से है, जो मिडिल क्लास फैमिली की सादगी, संघर्ष और खुशियों को दिल छू लेने वाले अंदाज़ में दिखाती है. अब तक इसके चार सीजन रिलीज हो चुके हैं, और दर्शक इसके अगले भाग का इंतजार कर रहे हैं. यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकती है. IMDb पर गुल्लक को 10 में से 9.1 की रेटिंग प्राप्त हुई है.

Scam 1992: The Harshad Mehta Story

1992 के शेयर बाजार घोटाले पर आधारित इस सीरीज में प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का किरदार निभाया है. कहानी एक बहुत बड़े फाइनेंशियल स्कैम और उसके असर को बेहद प्रभावशाली तरीके से दर्शाती है. स्कैम 1992 को IMDb पर 9.3 की रेटिंग मिली है और यह सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

Aspirants

TVF की एक और पॉपुलर वेब सीरीज एस्पिरेंट्स UPSC की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों की जिंदगी पर केंद्रित है. संघर्ष, दोस्ती और सपनों की इस कहानी ने युवाओं के बीच खास पहचान बनाई है. इसे IMDb पर 9.2 की रेटिंग मिली है और दर्शक इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile