दरवाजा कुंडी लगाकर ही देखें ये फिल्में/वेब सीरीज.. भरे पड़े हैं बोल्ड सीन! हर मिनट चौंकाने वाला
अगर आप बोल्ड सीन और इनसे भरी फिल्म और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आज आपके लिए हमारे पास बहुत सारा मसाला है। असल में, हम आपको आप 5 बोल्ड सीन से भरी पड़ी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। ये फिल्म इतना ज्यादा बोल्ड हैं कि इनके आगे Mirzapur की बीना त्रिपाठी और बाऊ जी वाला वो सीन भी फीका पड़ जाता है। हमने 5 फिल्मों की एक लिस्ट तैयार है, इन सभी फिल्मों को रिलीज हुए कुछ समय जरूर बीता है लेकिन यह आप भी OTT पर गर्दा उड़ा रही हैं, आइए इन 5 सबसे ज्यादा बोल्ड फिल्मों के बारे में जानते हैं।
B.A Pass
लिस्ट में पहला नाम B.A Pass फिल्म का है। इस फिल्म को 2012 में रेलेसे किया गया था, यह फिल्म कुछ सबसे बेहतरीन ऐरोटिक फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म में आपको शिल्पा शुक्ला के सबसे ज्यादा गर्दा उड़ाने वाले कुछ सीन देखने को मिलने वाले हैं। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो सबसे पहले यह चेक करें कि आपके घर में कोई नहीं होना चाहिए, या आप दरवाजे को कुंडी लगाकर भी इस फिल्म को देख सकते हैं। बीए पास फिल्म को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। इसकी IMDb पर रेटिंग 6.3 है।
The Dirty Picture
लिस्ट में दूसरे नंबर पर हमने The Dirty Picture को रखा है। इस फिल्म को 2011 में रिलीज किया गया था, हालांकि, यह फिल्म पुरानी हो चुकी है, लेकिन इसका आनंद आज भी लिया जा सकता है। यह आज भी उतनी ही फ्रेश लगती है, जितनी उस समय लगती थी। इस फिल्म में विद्या बालन के साथ साथ नसीरुद्दीन शाह के अलावा तुषार कपूर आदि देखने को मिलते हैं। इस फिल्म में भी आपको एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन मिलने वाला है। इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो आप इसे फ्री में YouTube, JioHotstar और MX Player पर देख सकते हैं। इसकी IMDb रेटिंग को देखते हैं तो पता चलता है कि यह 6.5 रेटिंग से लैस है।
Jism 2
यह फिल्म इसलिए भी सबसे ज्यादा चर्चा में रही है क्योंकि इसमें आपको जानी मानी ऐक्ट्रिस यानि Sunny Leone देखने को मिलती है। इसके अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा भी हैं। यह एक रोमांटिक थ्रिलर है। इस फिल्म में भी बोल्डनेस की सभी हदों को पार किया गया है और सनी लियोनी ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए हैं। इस फिल्म को भी आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। IMDb पर रेटिंग की बात करें तो यह 3.1 है।
Julie
हालांकि, इसी नाम से एक फिल्म बॉलीवुड में सालों पहले भी आ चुकी है, लेकिन 2004 में आई नेहा धूपिया की यह फिल्म कुछ अलग ही बोल्ड सीन और इंटीमेंट सीन्स के लिए जानी जाती है। इस फिल्म में नेहा ने डबल रोल निभाया है। यह फिल्म अपनी बोल्डनेस के लिए ही जानी जाती है। इस फिल्म को अगर आप OTT पर देखना चाहते हैं तो इसका आनंद आप JioHotstar पर लिया जा सकता है। इसकी IMDb रेटिंग की बात करें तो यह 4.1 है।
Lipstick Under My Burkha
यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें बोल्ड सीन की भरमार है। फिल्म में अहाना कुमरा, रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा के साथ साथ शशांक अरोड़ा और अन्य लोग मुख्य किरदार में नजर आते हैं। इस फिल्म को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। इसकी IMDb रेटिंग की बात करें तो यह 6.8 है।