Thukra Ke Mera Pyaar Season 2: अगर आप OTT लवर हैं तो आपको संचिता बसु की एक सीरीज याद होगी. जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था. हम बात कर रहे हैं Thukra Ke Mera Pyaa की. अब रोमांस, धोखा और बदले की कहानी लेकर Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 OTT पर आने के लिए तैयार है. पहले सीजन में जहां रिश्ता टूटने और अपमान की कहानी दिखाई गई थी, वहीं अब नया सीजन और ज्यादा गहरा और भावनात्मक होने वाला है.
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 को 12 जून 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा. इस सीरीज को देखने के लिए यूजर्स के पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है. भारत में कई टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio और Airtel अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ JioHotstar का एक्सेस देती हैं, जिससे यूजर्स इस सीरीज को आसानी से देख सकते हैं.
इस सीजन में कहानी पहले से ज्यादा डार्क और इमोशनल नजर आएगी. कुलदीप कुमार, जो एक साधारण पृष्ठभूमि से आता है, अब धोखे के बाद बदले की आग में जलता हुआ दिखाई देगा. वहीं शन्विका चौहान, जो एक अमीर परिवार से है, अब राजनीति में कदम रखकर एक मजबूत और प्रभावशाली महिला बन चुकी है.
दोनों के बीच का रिश्ता अब और उलझता हुआ दिखेगा, जिसमें राजनीति और परिवार का दबाव भी शामिल होगा. कहानी में दुष्यंत सिंह नाम का किरदार भी अहम भूमिका निभाता है, जो दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करता है. यह पूरी कहानी छोटे शहर की पृष्ठभूमि में दिखाई गई है, जहां प्यार, धोखा और बदला इंसान की जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है.
इस सीरीज में Dhaval Thakur कुलदीप कुमार का किरदार निभा रहे हैं, जबकि Sanchita Basu शन्विका चौहान के रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा Aniruddh Dave दुष्यंत सिंह की भूमिका में दिखाई देंगे. इस शो का निर्माण और निर्देशन Shradhha Pasi Jairath ने किया है, जिन्होंने कहानी को भावनात्मक और वास्तविक बनाने की कोशिश की है.
आपको बता दें कि Thukra Ke Mera Pyaar के पहले सीजन को दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली थी और इसे IMDb पर 6.5 की रेटिंग मिली थी. अब दूसरे सीजन से उम्मीद है कि यह कहानी को और आगे ले जाकर दर्शकों को ज्यादा बांधकर रखेगी. नई कहानी में रिश्तों की जटिलता, बदले की भावना और सत्ता की ताकत को और गहराई से दिखाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील