पूरे हफ्ते काम करने के बाद आखिरकार Weekend जब कदम रखता है तो लगभग लगभग सभी अपने दिमाग को कुछ रीलैक्स करने के अलावा एक अलग ही अनुभव के लिए OTT का रुख करते हैं, असल में ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल सिनेमाघरों में जाने का समय आजकल लोगों को नहीं मिलता है, ऐसे में उनका नया अड्डा OTT ही हैं। अब अगर आप भी हफ्ते के अंत में कुछ नया और जबरदस्त देखना चाहते हैं तो आपके लिए साउथ सिनेमा काफी कुछ लाने वाला है। हालांकि, अगर आप अपना समय OTT scroll करने में खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आइए आपका समय बचाते हुए आपको बताते हैं कि आखिर आप इस सप्ताह साउथ की कौन सी नई रिलीज देख सकते हैं। इस हफ्ते South Indian content की बात करें तो कई जबरदस्त films और shows streaming पर आ चुकी हैं। Arya की जासूसी thriller से लेकर Kunchacko Boban की Malayalam suspense film तक इस हफ्ते देखने के लिए आपको मिल जाने वाली है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते क्या क्या देखा जा सकता है।
12 मई को आई यह फिल्म एक पुलिस अधिकारी Kaalidas की कहानी है जो शहर में हो रही अजीबोगरीब हत्याओं की जाँच करने में लगा है। कहानी में एक रहस्यमय villain Stephen हर तरफ खतरनाक तबाही मचाता है और कहानी न्याय बदले और छुपी सच्चाई की तलाश में आगे बढ़ती है। Bharath और Bhavani Sre इस कहानी में आपको मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन Sri Senthil ने किया है।
13 मई को Netflix पर आई यह Malayalam film Kunchacko Boban की है। Wayanad के दूरदराज इलाके में एक सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी निजी परेशानियों से जूझते हुए अपने बीमार भाई की देखभाल करता है। तभी एक हथियारबंद भगोड़ा उससे शरण माँगता है और उसकी शांत जिंदगी अचानक बिखर जाती है। Dileesh Pothan और Sajin Gopu इस कहानी में आपको नजर आने वाले हैं। Ratheesh Balakrishnan Poduval की ओर से फिल्म का निर्देशन किया गया है।
14 मई को आई यह film Arya और Manju Warrier की है। इस कहानी में एक जासूस जब दुश्मन के हाथ एक लापता परमाणु बम का सुराग देता है तो भारत उसे खत्म करने का आदेश देता है। लेकिन एक बागी एजेंट आदेश मानने से इनकार कर देता है और एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश करता है जो तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत कर सकती है। यह फिल्म असली जासूसी घटनाओं, हनी ट्रेप और परमाणु खतरों से प्रेरित है। Manu Anand ने फिल्म का निर्देशन किया है।
15 मई को आई इस film में Dushara Vijayan एक ऐसी युवती की भूमिका में हैं जो exam papers leak करने वाले एक खतरनाक नेटवर्क में घुसपैठ करती है। हजारों छात्रों का भविष्य दाँव पर होता है और वो एक ऐसे भ्रष्ट तंत्र को उजागर करती है जो सत्ता के सबसे ऊपरी स्तर तक फैला हुआ है। Aditi Balan और Abbas भी इस कहानी में नजर आने वाले हैं।
15 मई को Aha पर आई यह Telugu film 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। एक गाँव का नया टीवी चोरी हो जाता है और पूरे गाँव में अफरातफरी मच जाती है। Satish को दो हफ्ते में खुद को निर्दोष साबित करना है, और इस हास्यपूर्ण रहस्य में गाँव की सामाजिक संरचना और ग्रामीण जीवन की झलक मिलती है। Sai Tej और Kiran Abbavaram इस कहानी में मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।
15 मई को आई इस फिल्म में एक तूफान मछुआरों की बस्ती तबाह कर देता है और बचे हुए लोगों को हिंसक drug dealers के कब्जे वाली एक शरणस्थली में जाना पड़ता है। एक लापरवाह युवा मछुआरा परिस्थितियों के चलते अपने लोगों का नेता बन जाता है और अत्याचार के खिलाफ उठ खड़ा होता है। Joel George की ओर से इस फिल्म का निर्देशन किया गया है।
Thriller पसंद है तो Mr X बेहतरीन चॉइस हो सकती है। Malayalam suspense देखना चाहते हैं तो आपको Oru Durooha Saahacharyathil Netflix पर देखनी चाहिए। हल्का मनोरंजन चाहिए तो Thimmarajupalli TV का 90s वाला nostalgia आपको पसंद आ सकता है। इसकए अलावा social drama में रुचि रखते हैं तो आपको Exam: The System Exposed एक बार जरूर देखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतज़ार! आ गई Dhurandhar 2 की ओटीटी पर रिलीज़, ऑनलाइन इस दिन और इस प्लेटफॉर्म पर मचेगा बवाल