iPhone 18 Pro को लेकर ऐसी दीवानगी नहीं देखी होगी.. खरीदने के लिए गुजरात से मुंबई आ गया ये शख्स

HIGHLIGHTS

iPhone 18 Pro Series की सेल इंडिया में शुरू हो चुकी है।

देशभर के एप्पल स्टोर्स के बाहर कुछ समय पहले तक भारी भीड़ थी।

एक शख्स iPhone 18 Pro को खरीदने के लिए गुजरात से मुंबई आ गया।

Apple के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की पहली सेल शुरू होते ही देश भर के स्टोर्स के बाहर टेक्नोलॉजी के दीवानों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन इस दीवानगी के बीच मुंबई के आधिकारिक Apple BKC Store से एक ऐसा दिलचस्प किस्सा सामने आया है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गुजरात के एक बिजनेसमैन मुकेश पटेल केवल नया आईफोन पहले दिन अपने हाथ में लेने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके मुंबई पहुंचे और मुंबई में iPhone 18 Pro के पहले बायर बने।

मुंबई में iPhone 18 Pro का पहला खरीदार बना ये शख्स

कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े मुकेश पटेल ने बताया कि वह कल दोपहर में ही गुजरात से मुंबई के लिए निकल गए थे। मुंबई पहुंचकर उन्होंने पहले प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए, आशीर्वाद लिया और उसके बाद सुबह ठीक 6:00 बजे से ही एप्पल स्टोर के बाहर कतार में सबसे आगे जाकर खड़े हो गए। जब सुबह 8:00 बजे स्टोर के दरवाजे खुले, तो तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें नया हैंडसेट सौंपा गया। मुकेश ने इस बार का सबसे चर्चित और नया बर्गंडी रेड (Burgundy Red) कलर वेरिएंट प्री-बुक किया था।

क्यों चुना कॉम्पैक्ट Pro और ठुकराया Max और iPhone Duo?

जब मुकेश से पूछा गया कि उन्होंने फोल्डेबल iPhone Duo या बड़े साइज वाले iPhone 18 Pro Max को क्यों नहीं चुना, तो उन्होंने इसकी एक व्यावहारिक वजह बताई। अब तक iPhone 17 Pro इस्तेमाल कर रहे मुकेश ने कहा, “मैं तो प्रो मैक्स भी इस्तेमाल नहीं करता, क्योंकि वह हाथ में पकड़ने के लिए काफी ज्यादा बड़ा लगता है। जब मैक्स ही बहुत भारी लगता है तो iPhone Duo की बात ही अलग है। मुझे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों और एक हाथ से चलाने के लिए कॉम्पैक्ट फोन ही पसंद है, इसलिए 6.3-इंच वाला iPhone 18 Pro मेरे लिए सबसे परफेक्ट है।”

कीमत और उपलब्धता की सम्पूर्ण डिटेल्स

इंडिया के बाजार में iPhone 18 Pro Series के प्राइस की सम्पूर्ण डिटेल्स। देखें इंडिया में किस प्राइस में सेल होने वाले हैं ये नए नवेले iPhone।

  • iPhone 18 Pro: 256GB बेस स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है।
  • iPhone 18 Pro Max: 256GB बेस मॉडल 1,79,900 रुपये के शुरुआती प्राइस पर मिल रहा है।

दोनों ही मॉडल्स को चार खूबसूरत कलर ब्लैक (Black), सिल्वर (Silver), ग्लेशियर (Glacier) और नए बर्गंडी (Burgundy) में पेश किया गया है। जो लोग स्टोर की लाइनों में नहीं लगना चाहते, वे Zepto और Blinkit जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी इसे 10 से 15 मिनट के भीतर मंगवा सकते हैं। दोनों ही मॉडल यहाँ भी सेल के लिए मिल रहे हैं। अभी के लिए हो सकता है कि यहाँ यह मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो गए हों।

कैसे स्पेक्स से लैस है iPhone 18 Pro?

iPhone 18 Pro में 6.3-इंच और Pro Max में 6.9-इंच का 120Hz Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही डिवाइस एकदम नए Apple A20 Pro चिपसेट पर काम करते हैं, जिसमें 12GB रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए बैक पर एक ट्रिपल 48MP (मेन + पेरिस्कोप टेलीफोटो + अल्ट्रा-वाइड) कैमरा सेटअप और फ्रंट में 18-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: घर बैठे 10 मिनट में मिलेगा iPhone 18 और iPhone 18 Pro Max.. Blinkit, Zepto पर किराना सामान जैसे सेल होंगे!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :