अगर आपने ‘Scam 1992: The Harshad Mehta Story’ देखी है और उसकी कहानी, तेज-तर्रार डायलॉग्स, सिस्टम के खिलाफ खेली गई चालें और असल ज़िंदगी की घटनाओं पर आधारित प्लॉट आपको पसंद आया था, तो आपके लिए ऐसी कई और वेब सीरीज मौजूद हैं। उन शोज़ में भी घोटाले, सत्ता का खेल, भ्रष्ट व्यवस्था और जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 सीरीज के बारे में जो Scam 1992 जैसी कहानी दिखाती हैं और आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
OTT: Prime Video
IMDb: 8.3
राज और डीके के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज से शाहिद कपूर ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था, जबकि विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आते हैं। कहानी सनी नाम के एक मिडिल क्लास कलाकार की है, जो अपनी बेहतरीन प्रिंटिंग स्किल्स का इस्तेमाल करके नकली नोट बनाने के खेल में उतर जाता है। अगर आपको ‘स्कैम 1992’ में सिस्टम को मात देने की रणनीतियां और दिमागी खेल पसंद आए थे, तो ‘फर्जी’ भी आपको शुरू से आखिर तक बांधे रखेगी।
OTT: Netflix
IMDb: 7.5
‘स्कैम 1992’ के बाद निर्देशक हंसल मेहता ने पत्रकार जिग्ना वोरा के जीवन से प्रेरित ‘स्कूप’ बनाई। इस सीरीज में करिश्मा तन्ना एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब एक पत्रकार की हत्या के मामले में उसका नाम सामने आता है। इसके बाद वह पुलिस, अंडरवर्ल्ड और मीडिया की जटिल दुनिया में उलझ जाती है। यह सीरीज पत्रकारिता की चुनौतियों और सिस्टम की सच्चाई को करीब से दिखाती है।
OTT: SonyLIV
IMDb: 7.4
यह वेब सीरीज चर्चित व्यापम घोटाले से प्रेरित है। इसकी कहानी एक प्रतिभाशाली लेकिन घमंडी मेडिकल छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धीरे-धीरे उस नेटवर्क का हिस्सा बन जाता है जहां फर्जी डिग्रियों का कारोबार चलता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्ट सिस्टम की कई परतें खुलती जाती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
OTT: Netflix
IMDb: 7.3
अगर साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी पर आधारित कहानी देखना चाहते हैं तो ‘जामतारा’ बेहतरीन विकल्प है। झारखंड के एक छोटे से गांव के कुछ युवक फिशिंग और क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के जरिए देशभर के लोगों को निशाना बनाते हैं। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे लालच, राजनीति और प्रशासनिक लापरवाही मिलकर अपराध को बढ़ावा देती है।
OTT: SonyLIV
IMDb: 7.9
हंसल मेहता ने ‘स्कैम 1992’ की सफलता के बाद एक और चर्चित आर्थिक घोटाले को पर्दे पर उतारा। ‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ में अब्दुल करीम तेलगी और देश के सबसे बड़े स्टैम्प पेपर घोटाले की कहानी दिखाई गई है। यह एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो बेहद साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाते हुए हजारों करोड़ रुपये के नकली स्टैम्प पेपर रैकेट को अंजाम देता है। शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक, दमदार संवाद और रोमांचक कहानी इसे ‘स्कैम 1992’ के प्रशंसकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: नया Smart TV खरीदने का है प्लान? 55 और 65 इंच के ये 5 मॉडल हैं बेहतरीन चॉइस, घर में ही बना देंगे सिनेमा