Panchayat
TVF ने बहुत सी वेब सीरीज पेश की हैं। हालांकि, Panchayat ने पिछले कुछ सालों में कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोरी हैं। अगर किसी एक्शन थ्रिलर को देखा जाए या किसी एक्शन वेब सीरीज या फिल्म को देखा जाए तो इसका फेमस होना बनता है क्योंकि लोग ज्यादा से ज्यादा इसे पसंद करते हैं, लेकिन एक लाइट हार्टेड वेब सीरीज होने के बाद भी पंचायत ने अपनी कहानी और किरदारों के बल पर बेहद चर्चा बटोरी हैं। हालांकि, आज हम न तो आपको पंचायत के बारे में बताने वाले हैं, न ही ग्राम चिकित्सालय के बारे मे जानकारी देने वाले हैं। हम आपको TVF की सबसे दमदार 5 वेब सीरीज आदि के बारे में जानकारी देंगे। आपने इन्हें देखा हो सकता है, लेकिन अगर आप इस वीकेंड अपने परिवार के साथ बैठकर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो यह लिस्ट आपके लिए काफी कामगर साबित होने वाली है। इस वीकेंड पूरे परिवार के साथ बैठकर आप इन वेब सीरीज आदि का आनंद ले सकते हैं।
कहाँ देखें: Sony LIV
IMDb Rating: 9.1
ये कहानी इसलिए मुझे भी दिलचस्प लगती है क्योंकि इसमें जो कुछ चल रहा है, वह आपको एक गुल्लक के मुंह से सुनाई देता है। इस कहानी में आपको एक परिवार के चार सदस्य पिता, माता और दो बच्चे देखने को मिलने वाले हैं, इसके अलावा आपको एक चुलबुली पड़ोसन भी इस कहानी में देखने को मिलती है। मिश्रा परिवार की यह कहानी आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं। TVF की ओर से निर्मित इस शो के 4 सीजन अभी तक आ चुके हैं और ऐसा हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में इसका 5 वां सीजन भी आ जाए।
यह भी पढ़ें: Aashram में Baba Nirala को भी दे दे मात, ऐसी है Osho की ये वाली डाक्यूमेंट्री, लिस्ट का 5वां शो उड़ा देगा होश
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 7.4
इस कहानी में आप देख सकते है कि एक गाँव एक क्राइम गाँव के तौर पर अपनी 25वीं सालगिरह मनाने के लिए तैयार है। हालांकि, अचानक की एक घटना घटती है और इस कहानी में एक नया ही मोड़ आ जाता है। एक लड़की की शादी होने वाली होती है लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही दहेज के तौर पर दी जाने वाली दुपहिया की चोरी हो जाती है। ऐसे में आगे क्या होता है। वह आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाला है।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 9.2
यह कहानी UPSC की परीक्षा पर आधारित 3 दोस्तों की कहानी है। इस कहानी में आप देख सकते हैं UPSC की परीक्षा देने के दौरान किस तरह की समस्याएं सामने आती हैं। इस कहानी में आपको हंसी से लेकर इमोशन और अन्य बहुत कुछ अपना सा लगने वाला है। अगर आप भी USPC की तैयारी में जुटे या जुटी हैं तो आपको इस वेब सीरीज को जरूर देख लेना चाहिए। इसे देखकर आपको कहीं न कहीं कुछ रीलैक्स मिल जाने वाला है।
कहाँ देखें: Netflix
IMDb Rating: 9
इस वेब सीरीज को भी TVF की ओर से ही निर्मित किया गया है। इस कहानी में आप देख सकते है कि कैसे कुछ स्टूडेंट IIT में प्रवेश के लिए अपना सबकुछ झोंक देते हैं। IIT में जाने के बाद क्या क्या घटनाएँ घटती हैं जो यहाँ गए हैं या जाना चाहते हैं उन्हें अच्छे से पता है, इसी कारण उन्हें इस वेब सीरीज को भी जरूर देख डालना चाहिए। इसमें आपको कॉमेडी से लेकर इमोशन आदि का तगड़ा डोज मिलने वाला है।
कहाँ देखें: ZEE5
IMDb Rating: 9.1
ये कहानी भी TVF की ओर से ही निर्मित है। इसमें आपको 4 दोस्तों की एक अजीब सी कहानी देखने को मिलने वली है। यह सभी अपनी नौकती छोड़कर अपनी एक स्टार्टअप कंपनी शुरू करना चाहते हैं। इस वेब सीरीज के सभी सीजन आपको बेहतरीन लगने वाले हैं। आपको इस वेब सीरीज को भी जरूर देखना चाहिए।
कहाँ देखें: ZEE5
IMDb Rating: 8.6
अगर आप एक अलग ही लेवल की कॉमेडी और रिलेशनशीप को देखना चाहते हैं तो आपक्कों Permanent Roommates वेब सीरीज को जरूर देखना चाहिए। यह कहानी एक कपल की है जो एक साथ रहना शुरू कर देते हैं। इसके बाद इनके जीवन में क्या क्या होता है, इसके बारे में आपको दिखाया गया है। यह TVF की एक दमदार वेब सीरीज है जिसे आप इया वीकेंड पर देखकर इसका मज़ा ले सकते हैं।
कहाँ देखें: ZEE5
IMDb Rating: 8.5
यह कहानी बेहद ही दमदार है और 3 सिब्लिंग्स पर आधारित है। इस वेब सीरीज को भी TVF की ओर से बनाया गया है। आप इसका भी आनंद इस वीकेंड ले सकते हैं। यह कहानी भी आपको बेहद ही दमदार और बेहतरीन लग सकती है। इस वीकेंड आप इसका भी आनंद ले सकते हैं।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
IMDb Rating: 8.5
इस वेब सीरीज के नाम से ही आपको यह पता चल गया होगा कि इस वेब सीरीज में आपको क्या देखने को मिलने वाला है। TVF की इस कहानी में आपको हॉस्टल आदि में क्या क्या होता है, इसके बारे में सब जानने को मिलने वाला है। इस वेब सीरीज को देखकर आप एक ओर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, दूसरी ओर अपना पेट पकड़कर ज्यादा से ज्यादा हँसते ही जाएंगे। आपको इस वीकेंड इस वेब सीरीज को भी देख लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: अकेले देखना जरा सोच समझ कर, अंदर तक सहमा देंगी ये 5 बॉलीवुड हॉरर फिल्में!