OTT पर फिर होगा मिश्रा जी की पड़ोसन का जलवा! Gullak Season 5 के रिलीज़ से देखने के लिए बेस्ट हैं ये 5 वेब सीरीज

By

जून 2019 में रिलीज़ हुई फैमिली कॉमेडी ड्रामा सीरीज Gullak के सीजन 5 की रिलीज़ डेट TVF के द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित हो चुकी है. यह सीरीज अपनी दिल छू लेने वाली कहानी और हंसमुख किरदारों के साथ 5 जून को फिर वापसी करेगी. अमित राज गुप्ता द्वारा डायरेक्ट की गई और The Viral Fever द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज की कहानी एक मिडिल क्लास मिश्रा परिवार की रोजाना की जिंदगी पर आधारित है. अपनी सिंपल और खूब हंसाने वाली कहानी के लिए पसंद की गई यह सीरीज मिश्रा परिवार के 4 सदस्यों – अन्नू, अमन और इन दोनों के माता-पिता संतोष और शांति की कहानी को उनकी पुरानी गुल्लक की नज़रों से दिखाती है.

Gullak के सीजन 5 का ट्रेलर SonyLIV के यूट्यूब चैनल पर रीलीज हो चुका है. सीजन 5 अन्नू और अमन के संघर्षों के साथ ही शांति की नई पहचान दिखाएगा. अगर आप भी Gullak Season 5 के रिलीज़ होने का इंतजार करते हुए बोरियत महसूस कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए 5 ऐसी वेब सीरीज लेकर आए हैं जो आपको गुल्लक की तरह ही खूब हंसाएंगी और अंत तक सीट से बांधे रखेंगी!

Panchayat (Prime Video)

TVF की लोकप्रिय सीरीज पंचायत को देश भर में लोगों ने काफी प्यार दिया था. यह सीरीज एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी की कठिन जिंदगी को दिखाती है जिसे न चाहते हुए भी फुलेरा ग्राम पंचायत के सचिव की नौकरी करनी पड़ती है. इस सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी का किरदार जीतेन्द्र कुमार ने बखूबी निभाया है और नीना गुप्ता जैसे जाने माने कलाकार भी इस सीरीज में बड़े किरदार निभाते नज़र आते हैं.

Aspirants (Prime Video)

यह सीरीज 3 दोस्तों की दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में UPSC की तैयारी के सफर को दिखाती है. इस सीरीज में इन तीनों दोस्तों की एडल्ट लाइफ की दिक्कतों और अपने सपने पूरे करने की इच्छा को बढ़िया तरीके से दिखाया गया है. यह सीरीज आपको लाइट फील कराने के साथ ही एंटरटेन भी करेगी. इसमें नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, शिवांकित सिंह परिहार और अभिलाष थपलियाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

Hostel Daze (Prime Video)

TVF की इस सीरीज में भारत के इंजीनियरिंग होस्टल्स की कभी न थमने वाली भागदौड़ और अटपटे अंदाज को दिखाती है. चार सीजन की इस सीरीज में 4 रूममेट्स के संघर्षों और दोस्ती की गहराई के साथ ही उनकी बदलती जिंदगी की कहानी देखने को मिलती है. इस सीरीज में निखिल विजय, आयुषी गुप्ता, शुभम गौर और आदर्श गौरव जैसे कलाकारों ने मुख्य किरदार निभाए हैं.

Kota Factory (Prime Video)

यह सीरीज राजस्थान के कोटा में IIT-JEE की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की कठिन जिंदगी को एक अनोखे ब्लैक एंड वाइट फॉर्मैट में दिखाती है. इस सीरीज में परीक्षा के लिए तैयारी करने के साथ ही साथ स्टूडेंट्स अपनी जिंदगी को कैसे मैनेज करते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी उनकी दोस्ती कैसे बनी रहती है इसकी कहानी को दिखाया गया है. इस सीरीज में पंचायत के जाने माने कलाकार जीतेन्द्र कुमार ने भी काम किया है.

Tripling (ZEE5)

यह सीरीज तीन बिछड़े हुए भाई-बहन चंदन, चंचल और चितवन की कहानी दिखाती है. जब ये तीनों फिर से मिलते हैं तो ये तीनों पूरे भारत को देखने के लिए एक रोड ट्रिप पर निकल जाते हैं. इस सीरीज में इन तीनों के आपसी तनाव और रिश्ते की गहराई को दिखाया गया है. इसमें अमोल पराशर और निधि बिष्ट ने काम किया है. इस सीरीज को आप ZEE5 पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मई 2026 में 40,000 रुपये से कम में आते हैं ये 7 सबसे तगड़े फोन, 200MP तक कैमरा, स्मूद डिस्प्ले

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By