Mirzapur तो ट्रेलर है! असली क्राइम और सत्ता का खेल तो ये फिल्में दिखाती हैं.. दूसरी वाली उड़ा देगी होश

अगर आप जबरदस्त जुर्म से लेकर राजनीति के अलग अलग पहलू देखना पसंद करते हैं, तो आपको Mirzapur वेब सीरीज को देख लेना चाहिए. हालाँकि, अगर आप इसी के जैसे मुद्दे को लेकर ज्यादा इंटेंस कहानियाँ देखना चाहते हैं तो हम आपको 5 सबसे खतरनाक जुर्म और राजनीती से भरी वेब सीरीज आदि के बारे में यहाँ बताने वाले हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं. हालाँकि, इन फिल्मों/वेब सीरीज को लेकर आपको जानकारी देने से पहले हम आपको मिर्ज़ापुर सीजन 4 को लेकर सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं. आइये जानते हैं.
Mirzapur Season 4 की रिलीज़ टाइमलाइन और प्लेटफार्म डिटेल्स
Mirzapur Season 4 को लीक आदि के आधार पर 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में रिलीज़ किया जा सकता है. हालाँकि, जैसे कि हम मिर्ज़ापुर के सभी पिछले सीजन और एपिसोड आदि को लेकर देख चुके हैं, तो आपको जानकारी पहले ही है कि यह Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है. इसका मतलब इसका प्रीमियर यहीं पर होने वाला है.
क्या हो सकती है Mirzapur Season 4 की कहानी?
अभी के लिए मिर्ज़ापुर सीजन 4 को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. हालाँकि, ऐसा हो सकता है कि Mirzapur Season 3 के अंत से नए सीजन की शुरुआत होने वाली है. इस बार भी आपको Guddu Pandit नजर आने वाले हैं, इनका किरदार Ali Fazal ने निभाया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बार इन्हें ही Mirzapur का साम्राज्य मिल सकता है. हालाँकि, कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं, जैसे क्या Kaleen Bhaiya फिर से वापसी करने वाले हैं? हालाँकि, अगर ऐसा होता है तो जाहिर है कि नया मिर्ज़ापुर सीजन कुछ ज्यादा ही इंटेंस होने वाला है. आइये अब जानते है कि Mirzapur के अलावा ऐसी अन्य कौन सी वेब सीरीज और फिल्में हैं जो आपको जुर्म और राजनीति का एक अलग ही पहलू दिखाने वाली हैं.
Tandav
इस वेब सीरीज में भी आपको राजनीति, जुर्म और अपराध का अलग ही माहौल देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज को 2021 में रिलीज़ किया गया था. आपको इसमें राजनीति के साथ साथ सत्ता के लालच से लेकर अलग अलग तरह के षड्यंत्र भी नजर आने वाले हैं. इस सीरीज को देखकर भी आपको अलग ही फील होने वाला है. इस कहानी में सैफ अली खान के साथ साथ डिम्पल कपाड़िया के अलावा अन्य कई बड़े सितारे नजर आते हैं. आपमें मीडिया रिपोर्ट आदि में ऐसा देखा होगा कि इस वेब सीरीज के एक सीन को लेकर जबरदस्त विवाद भी हुआ था.
Aashram
Baba Nirala के आश्रम के बारे में कौन नहीं जानता है, इस कहानी में आपको अपराध से लेकर राजनीति सब पीक तौर पर देखने को मिलने वाला है. इस कहानी में क्राइम का अलग ही लेवल है, इस कहानी में राजनीति एक अलग ही लेवल पर नजर आती है. इसके अलावा आपको इस कहानी में धोखा-फरेब और दूसरे सभी मामलों का सार नजर आता है. अभी के लिए Aashram Season 3 Part 2 को रिलीज़ किया जा चुका है. हालाँकि. ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही Aashram Season 4 भी आने वाला है. इस कहानी को देखने के लिए आप Amazon MX Player पर जा सकते हैं.
Pataal Lok
इस वेब सीरीज के अब दो भाग आ चुके हैं, पहले में जहां एक हाई-प्रोफाइल केस की तफ्तीश हो रही थी, वहीँ दूसरे भाग में भारत के उत्तर पूर्व में चल रहे संकट को दिखाया गया है. पाताल लोक के दोनों ही सीजन की कहानी आपको और आपके दिमाग को घुमाकर रख देने वाली हैं. इस कहानी को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. इसके अलावा इस कहानी में मुख्य किरदार में Jaydeep Ahlawat नजर आते हैं.
Mirzapur
अभी तक के लिए Mirzapur Web Series के तीन अलग अलग सीजन आ चुके हैं. तीनों में ही आपको राजनीति, सत्ता और क्राइम का अलग अलग माहौल देखने को मिल जाता है. इस कहानी में आपको नजर आता है कि कैसे सत्ता, राजनीति और क्राइम का अलग ही कोकटेल चल रहा है. इस कहानी में जो भी सितारे नजर आते हैं, वह अब सभी के लिए जाने पहचाने हैं. आपको इस कहानी में Ali Fazal के साथ साथ Rasika Dugal, पंकज त्रिपाठी और अन्य कई सितारे नजर आते हैं. इस कहानी को Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है. जल्द ही Mirzapur Season 4 को भी रिलीज़ किया जा सकता है.
Inside Edge
इस कहानी में IPL Cricket की राजनीति देखने को मिलती है, इसके अलावा मैच फिक्सिंग आदि को लेकर भी इस फिल्म में काफी कुछ देखने को मिलता है. इस कहानी में भी आपको सता का संघर्ष देखने को मिलता है. इसे देखकर सभी एक नए ही माहौल में चले जाते हैं. इस कहानी में तनुज विरावानी, सयानी गुप्ता के साथ साथ ऋचा चड्ढा और विवेक ऑबेरॉय नजर आते हैं. इस सीरीज में आपको राजनीति की अलग ही दास्ताँ देखने को मिलती है.
The Family Man
Amazon Prime Video पर वैसे तो बहुत से शो, वेब सीरीज और फिल्में आदि लिस्ट हैं, हालाँकि कुछ सबसे प्रचलित शीर्षकों में The Family Man का नाम भी शामिल है. इस कहानी में आपको एक स्पाई की ज़िन्दगी देखने को मिलती है, जो अपने परिवार और अपनी नौकरी के बीच में कैसे न कैसे करके एडजस्टमेंट करता है. इस कहानी को आप एक दमदार स्पाई थ्रिलर भी कह सकते हैं. हालाँकि, कहानी कहीं न कहीं राजनीति और क्राइम का बेहतरीन पहलू परोसती है. इस कहानी में आपको Manoj Bajpayee नजर आते हैं.
