माधुरी दीक्षित और रवि किशन की नई फिल्म Maa Behen, OTT पर मचा देगी गदर, जानें कब और कहां देखें

HIGHLIGHTS

Maa Behen 4 जून को Netflix पर

किचन में लाश से शुरू होती कहानी

माधुरी दीक्षित का नया अंदाज

माधुरी दीक्षित के 59वें जन्मदिन के मौके पर उनकी नई फिल्म Maa Behen की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. यह फिल्म 4 जून को Netflix पर स्ट्रीम होगी. फिल्म का ट्रेलर और कहानी पहले ही चर्चा में हैं और अब इसकी OTT रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है.

Netflix पर 4 जून को होगी फिल्म की स्ट्रीमिंग

Maa Behen एक क्राइम-कॉमेडी फिल्म है, जो 4 जून 2026 को Netflix पर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म सीधे OTT पर आएगी और इसे देखने के लिए यूजर्स को Netflix का एक्टिव सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा. इस फिल्म को Abundantia Entertainment और Opening Image Films ने मिलकर बनाया है. फिल्म का निर्देशन Tumhari Sulu और Jalsa जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले Suresh Triveni ने किया है.

कहानी में ट्विस्ट, जब किचन में मिलती है लाश

फिल्म की कहानी Rekha नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी पहले से ही उलझी हुई है. लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब उसके किचन में एक लाश मिलती है. इसके बाद Rekha अपनी दो बेटियों Jaya और Sushma के साथ मिलकर इस स्थिति को संभालने की कोशिश करती है. तीनों को सच छुपाने के लिए झूठ बोलना पड़ता है और पड़ोसियों से बचना पड़ता है. कहानी में कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस भी देखने को मिलेगा, जो इसे और दिलचस्प बनाता है.

स्टार कास्ट में दिखेगा दमदार कॉम्बिनेशन

फिल्म में Madhuri Dixit के साथ Triptii Dimri, Dharna Durgaa और Ravi Kishan अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा Geetanjali Kulkarni, Arunoday Singh और Shardul Bhardwaj भी फिल्म का हिस्सा हैं. निर्माता Vikram Malhotra के अनुसार, यह फिल्म एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक जोड़े रखती है और परिवार, समाज और मुश्किल हालात में लिए गए फैसलों को दिखाती है. वहीं Netflix India की Director Ruchikaa Kapoor Sheikh ने कहा कि यह फिल्म कॉमेडी के साथ कई सरप्राइज लेकर आती है और दर्शकों को एक नया अनुभव देगी.

फिल्म से क्या उम्मीद रख सकते हैं दर्शक?

Maa Behen सिर्फ एक कॉमेडी फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें परिवार और रिश्तों की गहराई भी दिखाई जाएगी. फिल्म का टोन हल्का-फुल्का जरूर है, लेकिन कहानी में इमोशन और सस्पेंस दोनों मौजूद हैं. माधुरी दीक्षित का यह नया अवतार दर्शकों के लिए खास हो सकता है, क्योंकि इसमें उन्हें पहले से अलग किरदार में देखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :