Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » Feature Story » Entertainment » मन को अंदर तक झिंझोड़ कर रख देंगी ये 5 साउथ फिल्में, Jai Bhim का कहर भी लगने लगेगा हल्का

मन को अंदर तक झिंझोड़ कर रख देंगी ये 5 साउथ फिल्में, Jai Bhim का कहर भी लगने लगेगा हल्का

By Faiza | Updated on 28-Apr-2025
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
मन को अंदर तक झिंझोड़ कर रख देंगी ये 5 साउथ फिल्में, Jai Bhim का कहर भी लगने लगेगा हल्का
Faiza Faiza
28-Apr-2025

सिनेमा न केवल मनोरंजन का एक ज़रिया है, बल्कि यह समाज में हो रहे बदलावों को भी दर्शाता है। इसी साल रिलीज हुई साउथ की फिल्म “जय भीम” जैसी फिल्में न सिर्फ अपनी कहानी से दिल छूती हैं, बल्कि समाज में होने वाली असमानता, अन्याय और शोषण के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देती हैं। यह फिल्म उन कमजोर वर्गों की आवाज़ बनती है, जिनकी तकलीफें अक्सर अनदेखी रह जाती हैं। अगर आप भी ऐसी फिल्मों की तलाश में हैं, जो समाज के संवेदनशील मुद्दों को उजागर करती हैं और हमारे सिस्टम की खामियों को सामने लाती हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको “जय भीम” जैसी कुछ और बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो आपके दिल और दिमाग पर गहरा असर छोड़ जाएंगी। इन फिल्मों को Netflix, Prime Video, ZEE5 आदि OTT प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jana Gana Mana

कहां देखें: Netflix

“जन गण मन” एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक प्रोफेसर की मौत पूरे देश में हंगामा मचा देती है। इस मौत की जांच करने के लिए एक पुलिस ऑफिसर को जिम्मेदारी दी जाती है। वह गहराई से जांच शुरू करता है, लेकिन जल्द ही यह केस खुद उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है। इस फिल्म में सूरज वेंकटेशन, ममता मोहनदास और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।

Nerkonda Paarvai

कहां देखें: Prime Video, ZEE5

Nerkonda Paarvai एक तमिल फिल्म है जिसमें एक बुजुर्ग वकील अपनी रिटायरमेंट के बाद वापस कोर्ट में आता है ताकि तीन महिलाओं की मदद कर सके। इन महिलाओं पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं। कोर्ट में वह उनका बचाव करते हैं और ताकतवर दुश्मनों और समाज के पुराने सोच वाले रवैये का सामना करते हैं। इस फिल्म में अजित कुमार, विद्या बालन, श्रद्धा श्रीनाथ, अभिरामी वेंकटचलम और आंध्रजा रविचंद्रन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon Summer Sale में खुलेगा ऑफर्स का पिटारा! स्मार्टफोन से लेकर AC-कूलर तक, तैयार कर लें विशलिस्ट

Karnan

कहां देखें: Prime Video

“कर्णन” फिल्म की कहानी तमिलनाडु के एक छोटे से गाँव की है, जहाँ निचली जाति के लोग रहते हैं। कर्णन नाम का एक नौजवान गाँववालों पर हो रहे अत्याचार से परेशान होकर उनके हक की लड़ाई लड़ता है। यह फिल्म हर उस इंसान को देखनी चाहिए जो असली संघर्ष, हिम्मत और इंसाफ की लड़ाई को महसूस करना चाहता है। “कर्णन” की कहानी दिल को छूती है और इसकी दमदार एक्टिंग, भावनात्मक गहराई इसे और भी खास बना देते हैं। अगर आपको सच्ची भावनाओं से जुड़ी, समाज की सच्चाई को दिखाने वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको ज़रूर पसंद आएगी।

Visaranai

कहां देखें: Netflix

“Visaranai” एक ऐसी फिल्म है जिसमें कुछ प्रवासियों को जबरदस्ती एक जुर्म कबूल करवाने के लिए प्रताड़ित किया जाता है, जो उन्होंने किया ही नहीं। जब उनके अपने गांव का एक पुलिस ऑफिसर उनकी मदद कर उन्हें रिहा कराता है, तो वो उसका एहसान चुकाने के लिए एक काम करने को तैयार हो जाते हैं, बिना यह जाने कि वो और बड़ी मुसीबत में फँसने वाले हैं। यह फिल्म सच्चाई, भ्रष्ट सिस्टम और आम इंसान की बेबसी को बेहद असरदार तरीके से दिखाती है। अगर आपको रियलिस्टिक और दिल को झकझोर देने वाली कहानियाँ पसंद हैं, तो “Visaranai” जरूर देखनी चाहिए।

Section 375

कहां देखें: Prime Video

Section 375 एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जिसमें कहानी रोहन खुराना की है, जो एक मशहूर फिल्म डायरेक्टर है। उस पर एक जूनियर कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर, अंजलि डांगले, द्वारा रेप का आरोप लगाया जाता है। सेशन्स कोर्ट उसे दस साल की जेल की सजा सुनाता है। इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए क्योंकि यह न्याय व्यवस्था, कानून के गलत इस्तेमाल और सही-गलत के बीच की बारीकियों को बहुत गहराई से दिखाती है। दमदार कहानी, मजबूत तर्क और शानदार एक्टिंग इसे एक बेहतरीन फिल्म बनाते हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: Sachet App: बाढ़-भूकंप के आने से पहले ही देगा पल-पल की खबर, PM Modi ने बताया डाउनलोड करना क्यों जरूरी

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Latest Article
आंखें नम कर देगी 2 घंटे और 9 मिनट की ये कोर्टरूम ड्राम, थिएटर रिलीज़ के 14 साल बाद ओटीटी पर मचाया हुड़दंग आंखें नम कर देगी 2 घंटे और 9 मिनट की ये कोर्टरूम ड्राम, थिएटर रिलीज़ के 14 साल बाद ओटीटी पर मचाया हुड़दंग
Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स Amazon-Flipkart ही नहीं, इस जगह भी शुरू हुई बड़ी सेल, iPhone से Samsung तक देखें टॉप डील्स
OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई Ravi Teja की ये फिल्म! IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग, इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल OTT पर आते ही नंबर 1 पर छाई Ravi Teja की ये फिल्म! IMDb पर मिली 7.1 रेटिंग, इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल
भारत में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट.. देखें 1GB के लिए देने कितने पैसे देते हैं भारतीय भारत में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट.. देखें 1GB के लिए देने कितने पैसे देते हैं भारतीय
सीधे आसमान से फोन पर इंटरनेट..Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को लॉन्च से पहले सदमा सीधे आसमान से फोन पर इंटरनेट..Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को लॉन्च से पहले सदमा
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo