उत्तर प्रदेश की सच्ची घटना पर आधारित वेब-सीरीज, नया सीजन बखिया उधेड़ देगा, जानें कहां देखें रणदीप हुड्डा का ये तगड़ा शो

HIGHLIGHTS

Inspector Avinash Season 2 रिलीज डेट

15 मई से JioHotstar पर स्ट्रीम

इस बार कहानी और ज्यादा खतरनाक

क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज Inspector Avinash एक बार फिर वापसी कर रही है. Randeep Hooda इस सीजन में दोबारा अविनाश मिश्रा के किरदार में नजर आएंगे. यह सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और उत्तर प्रदेश के चर्चित पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की कहानी दिखाती है.

कब और कहां देख सकते हैं नया सीजन?

Inspector Avinash Season 2 की स्ट्रीमिंग 15 मई से JioHotstar पर शुरू होगी. प्लेटफॉर्म ने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है, जिससे साफ है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा तेज और खतरनाक होने वाली है. हालांकि इस सीजन में कुल कितने एपिसोड होंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

कहानी में दिखेगी सबसे बड़ी लड़ाई

सीरीज की कहानी 1997–98 के दौर की है, जब उत्तर भारत में अपराध, माफिया और हथियारों की तस्करी चरम पर थी. Inspector Avinash Season 2 में कहानी और भी गहरी हो जाती है. इस बार अविनाश मिश्रा की निजी जिंदगी भी खतरे में आ जाती है. उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगता है, जिसके बाद सिस्टम खुद उनके खिलाफ हो जाता है. उन्हें सस्पेंड किया जाता है, गिरफ्तार किया जाता है और एक बड़े राजनीतिक साजिश में फंसा दिया जाता है. अब अविनाश को खुद को निर्दोष साबित करना है और अपने परिवार को बचाना है.

स्टार कास्ट और मेकर्स

इस सीजन में Randeep Hooda के साथ Urvashi Rautela, Amit Sial, Abhimanyu Singh, Rajneesh Duggal, Shalin Bhanot और Freddy Daruwala अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. सीरीज को Neeraj Pathak ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले सीजन में भी शानदार काम किया था.

क्यों खास है Inspector Avinash Season 2?

यह सीरीज सिर्फ एक क्राइम ड्रामा नहीं है, बल्कि सिस्टम, राजनीति और अपराध के जटिल रिश्तों को दिखाती है. इस बार कहानी में इमोशन, एक्शन और सस्पेंस का स्तर और बढ़ गया है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :