Dhurandhar की OTT डिटेल्स आ गई सामने, जानिए कब और कहां देख पाएंगे भारतीय जासूस की कहानी, घर बैठे लें आनंद

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल कर ही रही है, लेकिन पर्दे के पीछे इसने एक और बड़ा धमाका कर दिया है. खबर है कि इस फिल्म ने अपनी डिजिटल रिलीज के लिए एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ एक रिकॉर्ड तोड़ डील साइन की है.

दो पार्ट्स की डील: 65-65 करोड़ का गणित

बॉलीवुड हंगामा के एक सूत्र के मुताबिक, इस आंकड़े में फिल्म के दोनों भाग शामिल हैं. इनसाइडर ने कहा, "Netflix ने धुरंधर के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 130 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. इसमें दोनों भाग शामिल हैं. इसलिए, कोई कह सकता है कि धुरंधर पार्ट 1 और पार्ट 2 के लिए राइट्स लगभग 65 करोड़ रुपये (प्रत्येक) में बेचे गए थे."

आज के स्केल्ड-डाउन OTT प्राइस मार्केट में इसे एक दुर्लभ ऊंचाई (rare high) कहते हुए, सूत्र ने कहा, "फिर भी, आज के समय में यह एक बड़ा आंकड़ा है जब OTT की कीमतें गिर गई हैं. साथ ही, यह रणवीर सिंह के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन (shot-in-the-arm) है. यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी OTT डील है."

कहानी और कास्ट: पाकिस्तान में जासूसी

पाकिस्तान में सेट, 'धुरंधर' एक भारतीय जासूस का अनुसरण करती है जो ल्यारी गैंग्स (Lyari gangs) में घुसपैठ करता है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित और सच्ची घटनाओं पर आधारित, कहानी 2000 के दशक की शुरुआत में सामने आती है. कास्ट में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन के साथ-साथ सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं.

Dhurandhar की OTT रिलीज डेट

OTTplay के अनुसार, Dhurandhar जल्द Netflix पर दस्तक देने वाला है. यह फिल्म Netflix पर 30 जनवरी से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. हालांकि, ऑफिशियली रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile