Dhurandhar 2 या Dhurandhar: The Revenge आखिरकार जोरदार चर्चा के बीच सिनेमाघरों में पहुंच गई है. फिल्म की आधिकारिक रिलीज आज यानी 19 मार्च को हुई है. लेकिन इसके पेड प्रीव्यू शो पहले ही शुरू हो चुके हैं. रणवीर सिंह इस बार फिर Hamza के किरदार में नजर आ रहे हैं. वह एक भारतीय जासूस है और पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर काम कर रहे हैं. शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को प्रीव्यू शो में ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज से पहले ही थिएटर्स में अच्छी भीड़ देखने को मिली है.
इस तरह की शुरुआत से फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, इस उत्साह के बीच पाइरेसी को लेकर चिंता भी सामने आने लगी है.
जैसे ही फिल्म के पेड प्रीव्यू शुरू हुए, Dhurandhar 2 से जुड़े पाइरेसी सर्च भी तेजी से बढ़ने लगे. “Dhurandhar 2 Tamilrockers download” और “Dhurandhar 2 full movie free” जैसे कीवर्ड्स इंटरनेट पर दिखने लगे हैं.
आपको बता दें कि Tamilrockers, Filmyzilla, Movierulz और 1337x जैसे torrent प्लेटफॉर्म्स अक्सर इस तरह की लीक से जुड़े रहते हैं. ये साइट्स फिल्मों को अलग-अलग क्वालिटी में अपलोड करती हैं, जिसमें लो-क्वालिटी प्रिंट से लेकर HD वर्जन तक शामिल होते हैं. अपलोड होने के बाद इनके लिंक Telegram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किए जाते हैं, जिससे लोग रिलीज के कुछ घंटों के अंदर ही फिल्म तक पहुंच जाते हैं.
Dhurandhar 2 को पाइरेसी साइट्स से डाउनलोड या स्ट्रीम करना भारतीय कानून के तहत गैरकानूनी है. एंटी-पायरेसी कानून काफी सख्त हैं और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई हो सकती है.
अगर कोई व्यक्ति Tamilrockers, Telegram या Filmyzilla जैसे प्लेटफॉर्म्स से पायरेटेड कंटेंट डाउनलोड या शेयर करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे 3 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. कुछ मामलों में यह जुर्माना फिल्म की कुल लागत का 5 प्रतिशत तक भी हो सकता है. बार-बार ऐसा करने पर 3 महीने तक की जेल की सजा भी हो सकती है. यहां तक कि केवल पायरेटेड कंटेंट देखना भी कॉपीराइट कानून का उल्लंघन माना जा सकता है.
कानूनी जोखिम के अलावा, piracy साइट्स यूजर्स के लिए साइबर खतरा भी बनती हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर फर्जी डाउनलोड बटन, खतरनाक विज्ञापन और मैलवेयर छिपा होता है. एक गलत क्लिक आपके डेटा चोरी, डिवाइस हैक या आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है.
पायरेसी का असर सिर्फ फिल्म के प्रोड्यूसर या एक्टर्स तक सीमित नहीं रहता. इस इंडस्ट्री से जुड़े हजारों लोग जैसे राइटर्स, एडिटर्स, टेक्नीशियन और क्रू मेंबर्स भी फिल्म की कमाई पर निर्भर करते हैं. जब फिल्म अवैध तरीके से डाउनलोड होती है, तो उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ता है.
इस वजह से दर्शकों को सलाह दी जाती है कि Dhurandhar 2 को केवल सिनेमाघरों या आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर ही देखें. इससे न सिर्फ आपकी सुरक्षा बनी रहती है, बल्कि क्रिएटर्स को उनका सही हक भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना