Dacoit: A Love Story OTT: तेलुगु सिनेमा की एक्शन और इमोशनल कहानी लेकर आई फिल्म Dacoit: A Love Story अब थिएटर के बाद OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म एक ऐसे रिश्ते की कहानी दिखाती है, जिसमें प्यार, समाज का दबाव और बदले की आग सब एक साथ टकराते हैं.
Dacoit: A Love Story का डिजिटल प्रीमियर 8 मई 2026 यानी आज से Amazon Prime Video पर होगा. फिल्म तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी. हालांकि, हिंदी वर्जन बाद में रिलीज किया जाएगा. फिलहाल दर्शक सबटाइटल के साथ फिल्म को देख सकते हैं.
फिल्म की कहानी मदनपल्ले की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें हरी नाम का एक दलित युवक एक ऊंची जाति की लड़की सरस्वती से प्यार करता है. लेकिन समाज का दबाव उनके रिश्ते को टूटने पर मजबूर कर देता है और सरस्वती की शादी कहीं और कर दी जाती है.
इसके बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है, जब एक झूठे आरोप में हरी को हत्या के केस में जेल भेज दिया जाता है. 13 साल जेल में बिताने के बाद वह बाहर निकलता है और बदला लेने की ठान लेता है.
लेकिन कहानी सिर्फ बदले तक सीमित नहीं रहती. जब हरी और सरस्वती फिर से आमने-सामने आते हैं, तो घटनाएं नए मोड़ लेती हैं. दोनों के बीच हाई-स्टेक चोरी, एक्शन और इमोशनल टकराव देखने को मिलता है, जो कहानी को और गहरा बनाता है.
इस फिल्म का निर्देशन Shaneil Deo ने किया है और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है. फिल्म में Adivi Sesh और Mrunal Thakur मुख्य भूमिका में नजर आते हैं.
इसके अलावा Anurag Kashyap, Prakash Raj, Resad Ajim और Zayn Marie Khan जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते हैं. फिल्म का म्यूजिक Bheems Ceciroleo Gyaani ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी Danush Bhaskar ने संभाली है.
Dacoit: A Love Story को 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जहां इसे दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली. IMDb पर इस फिल्म की रेटिंग 8.0 है, जो इसके कंटेंट की मजबूती दिखाती है. अब OTT पर रिलीज के बाद यह फिल्म और बड़े दर्शकों तक पहुंचेगी और उम्मीद है कि इसे यहां भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील