OTT पर अगर आप इस हफ्ते कॉमेडी फिल्म देखना चाह रहे हैं तो एक जबरदस्त फिल्म रिलीज हुई है. इसको देखकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी. अगर आप भी पूरे परिवार साथ ठहाके लगाकर हंसना चाह रहे हैं तो इस मूवी को आप पूरी फैमली के साथ देख सकते हैं.
Jetlee लंबे समय से चर्चा में रही तेलुगु कॉमेडी थ्रिलर फिल्म अब OTT पर रिलीज हो चुकी है. थिएटर में रन पूरा करने के बाद फिल्म अब दर्शकों के लिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध है. फिल्म की कहानी बैंकिंग घोटाले, मिड-एयर साजिश और याददाश्त खो चुके एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी वजह से पूरी स्थिति में बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता है. फिल्म में कॉमेडी, थ्रिल और कन्फ्यूजन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है.
JioHotstar पर यह फिल्म अब स्ट्रीम हो रही है. दर्शक इसे तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी देख सकते हैं. फिल्म देखने के लिए प्लेटफॉर्म का एक्टिव सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा.
फिल्म की शुरुआत प्रजापति नाम के व्यक्ति से होती है, जिसका किरदार अजय ने निभाया है. वह ग्राहकों की बैंक जमा राशि लेकर दुबई भाग जाता है. इसके बाद देशभर में हड़कंप मच जाता है और अधिकारी उसे पकड़कर वापस भारत लाने की कोशिश करते हैं.
स्थिति तब और ज्यादा उलझ जाती है जब फ्लाइट में मौजूद डॉ. वेदा व्यास, जिसका किरदार सत्या निभा रहे हैं, अचानक अपनी याददाश्त खो बैठता है. याददाश्त जाने के बाद वह खुद को अलग-अलग उलझी हुई परिस्थितियों में फंसा पाता है और अधिकारियों का मिशन और भी मुश्किल हो जाता है. इसके बाद कहानी मिड-एयर साजिश, राजनीतिक रहस्य और लगातार होने वाली हास्यास्पद घटनाओं के साथ आगे बढ़ती है.
फिल्म को रितेश राणा ने डायरेक्ट किया है. कहानी जयेन्द्र एर्रोला ने लिखी है जबकि स्क्रीनप्ले में भी उनका योगदान रहा है. फिल्म में अजय और सत्या मुख्य भूमिका में नजर आते हैं. इनके अलावा रिया सिंघा, वेनेला किशोर, शैलजा राव दुर्वासुला और तेजा आर. जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म का संगीत काला भैरव ने तैयार किया है जबकि एडिटिंग का काम कार्तिका श्रीनिवास ने संभाला है.
फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिलहाल IMDb पर फिल्म को 7.6/10 की रेटिंग मिली हुई है, जो दर्शकों के सकारात्मक रिएक्शन को दिखाती है.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात